By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चारधाम यात्रा-2024 का हुआ औपचारिक शुभारंभ, मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा-2024 का हुआ औपचारिक शुभारंभ, मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा-2024 का हुआ औपचारिक शुभारंभ, मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/09 at 8:56 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
चारधाम यात्रा-2024 का हुआ औपचारिक शुभारंभ, मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी
SHARE

चारधाम यात्री हमारे मेहमान और अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज- अग्रवाल

चारो धामों के लिए रवाना हुए 135 बसों में 4050 श्रद्धालु

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, नगरभर के गणमान्य सहित देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा-2024 का औपचारिक श्रीगणेश उत्तराखंड के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल और हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला व भोले महाराज, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह , निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इस मौके पर 135 वाहनों में 4050 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इस दौरान ऋषिकुमारों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, ढोल बाजो से पंडाल गूंज उठा।

गुरूवार को प्रत्येक वर्ष चारधाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वावधान में यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड आगमन पर सभी चारधाम यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष के रिकॉर्ड इस बार चारधाम यात्रा में टूटने जा रहे है, कहा कि इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है। बताया कि सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कहा गया है कि चारधाम यात्रा पर लगे सभी वाहनों की फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस वाली गाड़ी के संज्ञान में आने पर कठोर कार्यवाही की जाए।

डा. अग्रवाल  ने सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा सभी यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जाए, सरकार के पास सभी यात्रियों का पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए। डा. अग्रवाल  ने कहा कि चारधाम यात्री हमारे मेहमान हैं और हमारी संस्कृति ‘अतिथि देवो भवः‘ की है। अतिथियों का सत्कार हमारा फर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ किसी तरह की दिक्कतें न हो, इसका ख्याल भी पूरी तरह से किया गया है। सोशल मीडिया के जरिए भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुविधाओं का राज्य सरकार ने विशेष ख्याल रखा है, इसमें मोबाइल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा गया है। इसके अलावा कीटनाशक दवाओं का उपयोग भी प्रतिदिन किया जा रहा है। कहा कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट आदि से बिल में सर्विस चार्ज न लेने को कहा है, कहा कि सर्विस चार्ज के लिए यात्रियों को बाध्य नहीं कर सकते।

डा. अग्रवाल ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि यात्रियों को हर यथा संभव सहयोग करे। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यहां से वापस जा कर अपने प्रदेश में यात्रा के प्रति सकारात्मक सोच पैदा कर सकें। उन्होंने कहा कि मेडिकल की सुविधा बेहतर मिले, इसके लिए सरकार तैयार है।

इस मौके पर महंत वत्सल शर्मा, महंत ऋषिराज सुनील भगत, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नवीन चंद रमोला, वन विकास निगम सदस्य देवदत्त शर्मा, ललित मोहन मिश्र, राजू नरसिम्हा, राजेन्द्र बिष्ट, कपिल गुप्ता, राजेन्द्र बिष्ट, संजय शास्त्री, अध्यक्ष जीएसओयू लिमिटेड कोटद्वार जीत सिंह पटवाल, अध्यक्ष टीजीएमओसी ऋषिकेश जितेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान अध्यक्ष यातायात पर्यटन विकास समिति संघ लि. ऋषिकेश मनोज ध्यानी, अध्यक्ष गढ़वाल कान्ट्रेक्ट कैरिएव ऋषिकेश, अध्यक्ष रूपकुंड पर्यटन विकास कर्णप्रयाग भूपाल सिंह नेगी, सचिव सीमांत सहकारी संघ चमोली नंदन सिंह भंडारी, सचिव गढ़वाल मंडल बहु. सहकारी संघ पौड़ी रमेश चंद्र उप्रेती, प्रशासक यूजर्स रामनगर पान सिंह राणा, अध्यक्ष दूनवैली देहरादून कृष्णा पंत, प्रभारी नवीन तिवाड़ी, सुधीर राय, भानु प्रकाश रांगड़ आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ

पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 9, 2024 May 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजकुमार राव की श्रीकांत का नया गाना ‘जीना सिखा दे’ जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर राजकुमार राव की श्रीकांत का नया गाना ‘जीना सिखा दे’ जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर
Next Article बागेश्वर में आकाशीय बिजली का कहर, 121 बकरियों की दर्दनाक मौत बागेश्वर में आकाशीय बिजली का कहर, 121 बकरियों की दर्दनाक मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
उत्तराखंड March 23, 2026
पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
उत्तराखंड March 23, 2026
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
  • पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?