By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 520.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 520.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 520.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Janhitexpress
Last updated: 2024/03/14 at 10:17 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 520.44 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार देहरादून विजय कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विजय कॉलोनी, किशन नगर, धोरण खास तथा सरोगांव व धनोला में एमडीडीए द्वारा स्वीकृत रू. 520.44 लाख की लागत की विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को विकास कार्यों के निर्माण की गुणवत्ता तथा तय समय सीमा पर निर्माण कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार के नारे के साथ काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा जब से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की कमान संभाली है, देश में अनेकों अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पद चिन्हों पर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए नीत नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार जो कहती वो करती है और जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से रुपए 46 लाख के कार्य भी स्वीकृत करवा दिये है, जिससे सड़को का सुधारीकरण होगा।

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास – राजपुर रोड़ एन्कलेव, रैजिडेन्ट वैलफेयर सोसायटी (धोरण खास) देहरादून में रू.35.00 लाख की लागत से आन्तररिक सड़कों का नव निर्माण कार्य। कैनाल रोड़ जाखन में आनन्द शर्मा, निना छिब्बर के घर तक रू. 2.00 लाख की लागत से तार बाड़ सरक्षा दीवार बनाये जाने का कार्य। सहस्त्रधारा रोड़ राजेश्वर नगर फेस-1 में रू.63.32 लाख की लागत से बी०एम०एस०डी०बी०सी० से सड़क का निर्माण कार्य।सहस्त्रधारा रोड़ राजेश्वर नगर फेस-5 में लेन नं0-4 में रू.13.50 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य।कण्डोली चीड़ोवाला लेन नं0-02 मेन रोड़ में रू.11.61 लाख की लागत से दून वैल्डिंग की दुकान से सुरेश काला के घर तक सड़क निर्माण कार्य। राजपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ढाकपट्टी में रू.14.70 लाख की लागत से राजपुर तिराह पर यू० को बैंक से लेकरक इक्रार के घर तक सड़क निर्माण कार्य। दून डिवाईन वैली एन्कलेव सोसाइटी में रू.5.31 लाख की लागत से बुजगों एवं महिलाओं के बैठने हेतु लगभग 30 बैंच लगवाये जाने का कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 धोरणखास में रू.54.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य एवं वार्ड के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर 900 मी0 सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य।

मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रू. 90.00 लाख की लागत से वार्ड नं0-12 किशन नगर की 1.50 कि0मी0 लम्बाई की आन्तरिक सड़कों एवं नाली निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-07 विजय कॉलोनी में रु. 60.00 की लागत से 1 किमी0 लम्बाई की आन्तरिक सड़कों एवं नाली निर्माण कार्य। बांडावाली सहस्त्रधारा में सेकेंड फेज में रू. 45.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य। मसूरी विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत धनोला के अन्तर्गत किशनपुरी में रु. 6.00 लाख की लागत से पंचायत भवन पर टीन शैड का निर्माण कार्य। राजेश्वर नगर-1, अमन विहार तथा गोविन्द नगर, सहस्त्रधारा रोड़, देहरादून में रू.50.00 की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कराये जाने का कार्य। मंदाकिनी एन्कलेव में फेज-2 में रू. 35.00 लाख की लागत से प्रकाश पालीवाल के घर से रमेश कप्टियाल के घर तक सड़क, नाली एवं नाली के ऊपर जाल लगाये जाने का कार्य। सहस्त्रधारा स्थित ग्राम पंचायत सेरागॉव में रु.35.00 लाख की लागत से सड़क व पुश्ता निर्माण कार्य।

इस अवसर पर दर्जाधारी कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, सतेंद्र नाथ, भूपेंद्र कठेत, निरंजन डोभाल, एसएस बिष्ट, बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित

जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस

खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

मुख्यमंत्री धामी ने हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में किया प्रतिभाग

अधिकृत वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 14, 2024 March 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धामी सरकार ने उत्तराखंड पीसीएस के 189 पदों पर जारी की विज्ञप्ति धामी सरकार ने उत्तराखंड पीसीएस के 189 पदों पर जारी की विज्ञप्ति
Next Article युवक की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू युवक की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड February 25, 2026
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
उत्तराखंड February 25, 2026
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड February 25, 2026
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी भी समुदाय का अपमान करना स्वीकार्य नहीं- सुप्रीम कोर्ट
देश-विदेश February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
  • जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस
  • खेल के दौरान हुआ विवाद, किशोर ने 12 वर्षीय बच्चे के सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?