By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी
खेल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी

Janhitexpress
Last updated: 2024/12/24 at 11:34 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी के दोनों मुकाबले नहीं खेलेंगे मोहम्मद शमी
SHARE

बीसीसीआई ने किया अनफिट घोषित

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर जानकारी दी। मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो टेस्ट के लिए अनफिट घोषित किया है। हाल ही में तीसरे टेस्ट मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अधिकारियों से शमी की फिटनेस पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था, और अब भारतीय बोर्ड ने उन्हें अनफिट करार दिया है।

शमी को घुटने की चोट के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। शमी पिछले साल वनडे विश्व फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्होंने रणजी ट्रॉफी के जरिये मैदान पर वापसी की थी। शमी घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार उन पर नजरें रखी हुई थी।

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में कर रहे थे लगातार बॉलिंग

34 साल के मोहम्मद शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में 43 ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के भी सभी 9 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। इतना नहीं बल्कि शमी ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी एक्सट्रा गेंदबाजी की थी। इतनी बॉलिंग के चलते ही उनके घुटने में फिर से थोड़ी सूजन देखी गई है।

विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने पर संशय
शमी पिछले सप्ताह दिल्ली के खिलाफ बंगाल के विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि की है कि मेडिकल टीम शमी के वर्कलोड पर लगातार निगरानी रख रही है और उनका विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कितनी जल्द ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई ने कहा, शमी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल स्टाफ की निगरानी में रहेंगे और अपनी गेंदबाजी कार्यभार पर काम करेंगे जिससे वह लंबे प्रारूप के खेल के लिए फिट हो सकें। उनका विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनका घुटना कितनी जल्दी ठीक हो रहा है।

मोहम्मद शमी का करियर

मोहम्मद शमी ने अब तक भारतीय टीम के लिए 64 टेस्ट, 101 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 229 विकेट, वनडे में 195 विकेट और टी20 में 24 विकेट झटके हैं।

You Might Also Like

महिला प्रीमियर लीग 2026- आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress December 24, 2024 December 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ₹37 करोड़ की लागत के विभिन्न मोटर मार्गो का किया शिलान्यास  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने ₹37 करोड़ की लागत के विभिन्न मोटर मार्गो का किया शिलान्यास 
Next Article नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक नाबालिग के साथ बर्बरता की हदें पार, बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर नग्न कर पीटा, फिर चटवाया थूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 6, 2026
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड February 6, 2026
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 6, 2026
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
उत्तराखंड February 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?