By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > ‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/24 at 12:14 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
‘बॉर्डर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
SHARE

बहुप्रतीक्षित वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। देशभक्ति और जज्बे से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर और गानों से पहले ही माहौल बना चुकी ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है और 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

रिपोर्ट्स अनुसार ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर करीब 30 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इस तरह फिल्म ने दिसंबर में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ को पीछे छोड़ दिया, जिसने पहले दिन 28 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इतना ही नहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने बीते साल की टॉप फिल्मों में शामिल ‘सैयारा’ (21.5 करोड़) की ओपनिंग को भी मात दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 275 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से पहले दिन की कमाई को मजबूत शुरुआत माना जा रहा है। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, खासकर इसके इमोशनल सीन्स और देशभक्ति के संदेश की सराहना की जा रही है।

अगर ‘बॉर्डर’ (1997) की बात करें तो उस फिल्म ने पहले दिन महज 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसका कुल नेट कलेक्शन 39.30 करोड़ रुपये रहा था। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘बॉर्डर 2’ दूसरे ही दिन ‘बॉर्डर’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।

‘बॉर्डर 2’ ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ (ओपनिंग 10 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, हालांकि वह ‘गदर 2’ की 40 करोड़ रुपये की ओपनिंग तक नहीं पहुंच पाई है। बावजूद इसके, फिल्म की मजबूत शुरुआत इसे बड़ी हिट की ओर ले जाती दिख रही है।

आने वाले दिनों में फिल्म को वीकएंड और 26 जनवरी की छुट्टी का भी पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। देशभक्ति से भरपूर विषय होने के कारण गणतंत्र दिवस के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में और उछाल आने की संभावना जताई जा रही है।

(साभार)

You Might Also Like

‘भूत बंगला’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन

‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

टीआरपी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 24, 2026 January 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत
Next Article वर्दी घोटाला- सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश वर्दी घोटाला- सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड April 14, 2026
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
उत्तराखंड April 14, 2026
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
देश-विदेश राजनीति April 14, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड April 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?