By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित कर रही भाजपा – कांग्रेस
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित कर रही भाजपा – कांग्रेस
उत्तराखंड

अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित कर रही भाजपा – कांग्रेस

Janhitexpress
Last updated: 2025/01/15 at 11:20 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
अनर्गल बयानबाजी से जनता को भ्रमित कर रही भाजपा – कांग्रेस
SHARE

मेयर प्रत्याशी से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली सदस्यता

देहरादून। कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा है कि दून की समस्याओं के हल का खाका उनके पास है और वह पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि दून नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जन सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी से जनता को बरगलाने का काम कर रहे है लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है और इस चुनाव में जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। इस अवसर पर कई पार्टियों के लोगों ने कांग्रेस एवं मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यहां राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार एवं नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निगम में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार एवं घोटाले हुए है और उन घोटालों को उजागर करने का हरसंभव कार्य किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए मतदाताओं के बीच जाना केवल वोट हासिल करने तक सीमित होना नहीं है। उन्होंने कहा कि बल्कि जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने से ही जनसेवक बनता है। उन्होंने कहा कि इसलिए आज देहरादून की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वह मेयर प्रत्याशी के तौर पर आप सभी के बीच में है। उन्होंने इस अवसर पर जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में अपना मतदान करें।

उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के मुखिया व भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर जनता को बरगलाने का काम कर रहे है और सभी को उनके झांसे में नहीं आना है और इस प्रकार की भाजपा की तथ्यहीन बयानबाजियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही दून व वार्डों का समुचित विकास कर सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि चेक एंड बैलेंस जरूरी है और एक ही पार्टी को जिताकर आप सभी का यह हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिये जनता को आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।

उन्होंने जनता का आहवान करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में आज छोटी सरकार को बदलिए और बड़ी सरकार को बदल देंगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकासपरक सोच है और व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।

इससे पूर्व गुरुद्वारा हरकिशन सिंह पटेल नगर से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने गुरुद्वारे में मकर संक्रांति के मौके पर कीर्तन में नमन किया और तत्पश्चात नेहरू कॉलोनी में आयोजित की गई जगन्नाथ रथ यात्रा और कांवली रोड में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। दोपहर में वार्ड 94 और वार्ड 95 की संयुक्त बैठक में शामिल हुए और वहां पर सभी से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान राजेश यादव, रोहित यादव, कल्पना यादव, शंकर सिंह ने अपने साथियों समेत कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदीप रावत वार्ड 95,जितेंद्र कुमार वार्ड 94 दोनो वार्ड की संयुक्त बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 96 नवादा के पार्षद प्रत्याशी सचिन थापा की बैठक में प्रतिभाग किया और वहां पर सघन जन संपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से वोट मांगें।

इस अवसर पर बैठक व जनसंपर्क में मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल के साथ ही पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, राजेंद्र भंडारी ब्लॉक प्रमुख दुगड़डा, रुचि कैंतुरा, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, गौरव चौधरी, महावीर रावत, राजेंद्र शाह महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, सुनील नौटियाल, नीरू, सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, नरेंद्र थापा, आनंद रावत, अश्विनी बहुगुणा, अनिल बस्नेत, अनिता क्षेत्री, कविता थापा आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल

“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी

कुमाऊँ में नशे पर बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 15, 2025 January 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिग बॉस के हालिया एपिसोड से शिल्पा शिरोडकर हुई घर से बेघर, जानिए अब कौन है घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट बिग बॉस के हालिया एपिसोड से शिल्पा शिरोडकर हुई घर से बेघर, जानिए अब कौन है घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट
Next Article हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा 31 जनवरी तक हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा 31 जनवरी तक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
खेल February 26, 2026
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
  • “सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?