By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
स्वास्थ्य

क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा

Janhitexpress
Last updated: 2025/06/09 at 6:34 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
क्या आप भी हैं पेट की चर्बी से परेशान, तो घर पर इन दो योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा
SHARE

लटकी हुई तोंद और चर्बी किसी को पसंद नहीं होती। इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं। चर्बी घटाने के लिए लोग जिम जाते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं। हालांकि अगर तोंद या चर्बी को कम करने के लिए आपके पास जिम जाने का समय नहीं है तो दो सरल योगासन आपकी शरीर के फैट को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। रोजाना केवल 15-20 मिनट का अभ्यास आपको फिट और घटी हुई तोंद की ओर ले जा सकता है।

योग सिर्फ वजन घटाने का तरीका नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। इन दो आसनों को अगर नियमित रूप से सही तरीके से किया जाए तो कुछ ही हफ्तों में आप खुद फर्क महसूस करेंगे। योगासन से न सिर्फ लटकती तोंद पर असर पड़ता है, बल्कि पूरा शरीर हल्कापन और ऊर्जा भी महसूस करता है।

नौकासन कैसे करें

इस आसन में शरीर की मुद्रा किसी नाव की तरह होती है। अभ्यास के लिए पीठ के बल सीधा लेट जाएं। अब दोनों पैर और छाती को एक साथ ऊपर उठाएं। हाथों को आगे की ओर फैलाएं, जैसे नाव बना रहे हों। इस मुद्रा में 15-30 सेकंड तक रहें, फिर धीरे से वापस आएं।

नौकासन के फायदे

यह आसन पेट की मांसपेशियों, पीठ और पैरों को मजबूत करता है।
नौकासन के नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन और लचीलापन बेहतर बनता है।
इस आसन का अभ्यास पाचन अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे चयापच और पाचन में सुधार होता है।
नौकासन का नियमित पांच से 10 मिनट का अभ्यास पेट की चर्बी को कम कर सकता है और वजन घटाने में मदद करता है।
यह आसन पैरो और बांह की मांसपेशियों को टोन करता है जिससे शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है।
नौकासन दिमाग को शांत करता है और तनाव दूर करने में मदद करता है।

भुजंगासन कैसे करें

भुजंगासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं। इस दौरान हथेलियों को कंधों के नीचे रखें और सांस लेते हुए सिर और छाती को ऊपर उठाएं। ध्यान रखें कोहनी थोड़ी मुड़ी रहें और गर्दन को पीछे की ओर खींचें। 15-30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें, फिर आराम करें।

भुजंगासन के फायदे

भुजंगासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है।
यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पाचन क्रिया में सुधार लाता है। इससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
भुजंगासन का अभ्यास पेट के अंगों को उत्तेजित करता है, जिससे अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इस आसन के नियमित अभ्यास से तनाव और थकान को कम किया जा सकता है और शरीर को ऊर्जावान बना सकते हैं।

(साभार)

You Might Also Like

प्रोटीन शेक फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 9, 2025 June 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत के बड़े शहर भू-धंसाव की चपेट में, खतरे में करोड़ों की आबादी भारत के बड़े शहर भू-धंसाव की चपेट में, खतरे में करोड़ों की आबादी
Next Article 11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा 11 साल में बदली देश की राजनीति की संस्कृति- जेपी नड्डा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखंड March 24, 2026
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
उत्तराखंड March 24, 2026
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
उत्तराखंड March 24, 2026
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
lyfstyle March 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?