By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद गरमाया माहौल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद गरमाया माहौल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा 
उत्तराखंड

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद गरमाया माहौल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा 

Janhitexpress
Last updated: 2024/08/31 at 9:23 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद गरमाया माहौल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा 
SHARE

स्थानीय लोगों ने बनाया प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव 

पूरे मामले में नेताओं ने साधी चुप्पी 

जानकारी न होने की बात कहकर झाड़ा पल्लू 

अल्मोड़ा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब सल्ट में माहौल गरमा गया है। पीड़ित के परिजन जैसे ही तहरीर देने राजस्व पुलिस के पास पहुंचे, इस मामले की चिंगारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। आननफानन क्षेत्र के लोग तहसील में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।

राजस्व कर्मी पीड़ित परिजनों को लेकर तहसील पहुंचे तो लोग एकत्र हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच पीड़िता का सीएचसी देवायल में मेडिकल कराया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाए रखा।

कांग्रेस को भी मिला हमलावर होने का मौका
सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी यहां जमकर बवाल किया। कांग्रेस के युवा नेता नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले तहसील और फिर सीएचसी देवायल में एकत्र हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के जिम्मेदार नेताओं का इस तरह के मामलों में शामिल होना जाहिर करता है कि धामी सरकार के शासन में बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाएगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।

आज जिले भर में सरकार का पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने सल्ट में हुए इस कृत्य पर शनिवार को जिलेभर में प्रदेश सरकार के खिलाफ पुतला दहन करने की घोषणा कर दी है। भोज ने आरोप लगाया है कि एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है वहीं, भाजपा के नेता बेटियों का इस तरह से उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

भारी दबाव के बाद टीम गिरफ्तारी के लिए हुई रवाना
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सल्ट क्षेत्र के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। शाम सात बजे तक स्थानीय लोग और कांग्रेस के कार्यकर्ता आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर नारेबाजी करते रहे। जनदबाव को देखते हुए थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी अपनी टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गए हैं। इधर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी। वह चैन से नहीं बैठेंगे।

जिले के आला नेताओं ने साधी चुप्पी
भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जिले के आला नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। जिलाध्यक्ष समेत जब पार्टी के अन्य पदाधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनके फोन बंद मिले। जिनसे बात हुई भी उन्होंने इस मामले के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।

You Might Also Like

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत

जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत

बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress August 31, 2024 August 31, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया ऐलान-  एक सिंतबर को राष्ट्रीय जनता दल पार्टी करेगी आंदोलन पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया ऐलान-  एक सिंतबर को राष्ट्रीय जनता दल पार्टी करेगी आंदोलन
Next Article न्याय में देरी को खत्म करने के लिए बीते एक दशक में हुए कई स्तर पर काम – प्रधानमंत्री मोदी  न्याय में देरी को खत्म करने के लिए बीते एक दशक में हुए कई स्तर पर काम – प्रधानमंत्री मोदी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड June 23, 2025
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
उत्तराखंड June 23, 2025
जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
उत्तराखंड June 23, 2025
बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड June 23, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू
  • तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
  • जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?