देहरादून: केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं विकास कार्यो से प्रभावित होकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, देहरादून में मंगलौर विधानसभा के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील राठी ने सैकड़ो पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में नवनीत राठी, पूर्व प्रत्याशी मंगलौर विधानसभा, स्वामी सत्यानन्द, भूपेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री आर्य समाज, धीर सिंह पहलवान, विनोद राठी, अनिल कुमार, राहुल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित आम आदमी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सदस्यता ग्रहण की।