By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई
उत्तराखंड

मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई

Janhitexpress
Last updated: 2024/06/19 at 10:43 AM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई
SHARE

वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए 67.35 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया

रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के दिए निर्देश 

हरिद्वार। जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति द्वारा जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय 67.35 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा, खराब गुणवत्ता की शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जनपद प्रभारी मंत्री ने विधायक की शिकायत पर एक रोड निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल संस्थान एवम नलकूप विभाग के अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि तेजी से गिरते भूदृजल स्तर का साइंटिफिक आंकलन करने के बाद ही हैंडपंप एवम नलकूप लगाए जाएं और घटते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए ही हैंड पंप एवम नलकूप्स की गहराई निर्धारित की जाएं ताकि कोई भी नल सूख न सके। उन्होंने निर्देश दिए कि नलकूप खण्ड अतिरिक्त मोटर अपने पास सुरक्षित रखे ताकि मोटर खराब होने पर उसे तत्काल बदला जाए।

उन्होंने जल संस्थान के अभियंताओं को निर्देश दिए कि पेयजल से संबंधित शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवम संवर्धन सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि एवम कृषि आधारित कार्यों में पानी की बचत वाली नवीनतम तकनीकियों का समावेशन किया जाए, ताकि पानी कम से कम खर्च हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों तथा जनप्रतिनिधियों को हाइड्रोपोनिक तकनीकी से रूबरू कराया जाएं और तकनीकी के फायदों से अवगत कराया जाए।
विधायकों की शिकायत पर जनपद प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट कहा कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अभियंता यदि जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनते और अपनी मनमानी करते हैं, जिससे किसानों एवम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो इसकी शिकायत लिखित में की जाए ताकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी लिखित शिकायत की जा सके।

जनपद प्रभारी मंत्री ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यशालाओं तथा शिविरों में जनप्रतिनिधियों को अवश्य बुलाया जाए। बैठक में सांसद, विधायकों तथा समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार जे जानकारी दी गई। जिस पर जनपद प्रभारी मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि वार्षिक जिला योजना के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा जनपद हरिद्वार का परिव्यय धनराशि 67.35 करोड़ निर्धारित की गई है। इस वर्ष जिला योजना में अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीपी) मद में 1404.56 लाख रूपये यानि 14.0456 करोड़ की धनराशि तथा अजनजातीय उपयोजना (एसटीपी) मद में 33.50 लाख रूपये तथा सामान्य मद में 5297.60 लाख रूपये की धनराशि रखी गई है। शासन द्वारा विगत वर्ष के सापेक्ष जनपद-हरिद्वार के परिव्यय में 8 प्रतिशत धनराशि की वृद्धि की गई है।

जिला योजना वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत सहकारिता, पंचायतीराज, राजकीय सिंचाई, लोक निर्माण विभाग के दायित्व / चालू कार्यों के सापेक्ष धनराशि 8.50 करोड प्रस्तावित है, तथा वचनबद्ध / आंशिक मरम्मत मदों के सापेक्ष 32.18 करोड एवं नवीन कार्यों के सापेक्ष 26.66 करोड की धनराशि रखी गई है।नवीन कार्यों के अन्तर्गत पंचायतीराज विभाग को 14.00 करोड, लोक निर्माण विभाग को 6.00 करोड, सिंचाई विभाग को 6.00 करोड, कृषि विभाग को 3.50 करोड एवं उद्यान विभाग को 3.55 करोड की धनराशि प्रस्तावित की गयी है। शासन के दिशा-निर्देशानुसार कुल परिव्यय की लगभग 50 प्रतिशत धनराशि पुराने चालू कार्यों / वचनबद्ध मदें / चालू मदों हेतु प्राविधानित की गयी है। कुल परिव्यय की लगभग 20 प्रतिशत धनराशि 14.06 करोड से अधिक स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु जैसेः- कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, दुग्ध, रेशम, मत्स्य, वानिकी, गन्ना आदि से सम्बन्धित रेखीय विभागों हेतु प्राविधानित की गयी है। शेष लगभग 50 प्रतिशत धनराशि से पंचायतीराज, लोक निर्माण, सिंचाई, पेजयल, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा कल्याण, पर्यटन आदि विभागों के नवीन कार्यों, जीर्णोद्धार / सुढीकरण एवं अनुरक्षण कार्यों हेतु प्राविधानित की गयी है। जिसका विभागवा अनुमोदन समिति द्वारा किया गया।

बैठक में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, ममता राकेश, अनुपमा रावत, रवि बहादुर सिंह, फुरकान अहमद, मौ.शहजाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गौयल, शौभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, सीडीओ प्रतीक जैन, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीएमओ डॉ.मनीष दत्त, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, डीएसटीओ एन ध्यानी सहित समिति सदस्य व सम्बन्धित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

You Might Also Like

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला सुरक्षित बाहर

सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर जताया शोक

भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड: जवान की मां और भाई ने खाया जहर, वजह खौफनाक उत्तराखंड: जवान की मां और भाई ने खाया जहर, वजह खौफनाक
Next Article दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दी दस्तक  दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दी दस्तक 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
उत्तराखंड February 5, 2026
क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
स्वास्थ्य February 5, 2026
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
उत्तराखंड February 5, 2026
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
देश-विदेश February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
  • क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
  • पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?