By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भूस्खलन के चलते आदि कैलाश यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों का किया रेस्क्यू
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भूस्खलन के चलते आदि कैलाश यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों का किया रेस्क्यू
उत्तराखंड

भूस्खलन के चलते आदि कैलाश यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों का किया रेस्क्यू

Janhitexpress
Last updated: 2024/09/16 at 5:25 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
भूस्खलन के चलते आदि कैलाश यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों का किया रेस्क्यू
SHARE

मुख्यमंत्री के निर्देशन में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

देहरादून। भूस्खलन के चलते अवरुद्ध आदि कैलाश यात्रा मार्ग में अलग-अलग स्थानों पर फंसे अधिकांश यात्रियों का हेलीकॉप्टर के जरिये सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। नारायण आश्रम में रुके यात्रियों का कल हेली सेवा से रेस्क्यू कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं इस रेस्क्यू अभियान की निगरानी की तथा यात्रियों को सकुशल निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, एसएसबी, उत्तराखंड पुलिस तथा चिपसम एवेएशन कंपनी ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाकर यात्रियों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रेस्क्यू अभियान के सफल संचालन पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़, एसएसपी पिथौरागढ़ के साथ ही एनडीआरएफ, एसएसबी तथा सिविल एवीएशन की टीम की प्रशंसा की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और देश-विदेश के यात्री सुरक्षित माहौल में यात्रा कर सकें, इसके लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। वहीं सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन लगातार तीसरे दिने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की स्वयं निगरानी की।

पिछले दिनों तमिलनाडू, पंजाब, दिल्ली के यात्री आदि कैलाश के दर्शन के लिए निकले थे। इस बीच 13 सितंबर को भारी बारिश के कारण आदि कैलाश यात्रा मार्ग तवाघाट के पास चैतलधार तथा कुछ अन्य स्थानों पर भूस्खलन होने कारण बंद हो गया। इस कारण पंजाब के दस यात्री तथा दिल्ली का एक यात्री खेला में फंस गए। वहीं तमिलनाडू के 30 यात्री बुदी में फंस गए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही आदि कैलाश मार्ग के भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने तथा यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली, उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से यात्रियों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने तथा हेलीकॉप्टर से यात्रियों का रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन के निर्देश पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने यात्रियों के हेली रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया।

रविवार को खेला से 10 यात्रियों को हेलीसेवा के जरिये धारचूला स्थित सेना के हेलीपैड में पहुंचाया गया। वहीं इस दल में शामिल एक यात्री स्वदेश नंदचहल की स्वास्थ्य खराब होने के कारण मृत्यु हो गई थी, जिनके शव को धारचूला पहुंचाया गया। वहीं दूसरी ओर बूदी में फंसे तमिलनाडू के 30 यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर धारचूला में सेना के हेलीपैड पहुंचाया गया। वहीं नारायणआश्रम में कुछ लोग अभी रुके हुए हैं, जिन्हें कल हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू कर लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन के अनुसार दो से तीन दिन में यात्रा मार्ग को सुचारू कर दिया जाएगा। चैतलधार में भूस्खलन के कारण काफी मात्रा में मलबा आया है। बीआरओ की टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है और जल्द मार्ग को खोल दिया जाएगा।

You Might Also Like

गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम

दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील

शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभाग- डाॅ. धन सिंह रावत

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
Next Article प्रधानमंत्री मोदी आज टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे दिखाएंगे हरी झंडी प्रधानमंत्री मोदी आज टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे दिखाएंगे हरी झंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
उत्तराखंड March 28, 2026
बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या
बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या
स्वास्थ्य March 28, 2026
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन March 28, 2026
दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम
  • बार-बार थकान और सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, हो सकती है मल्टीपल स्क्लेरोसिस की समस्या
  • ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?