By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: संसदीय चुनाव से जुड़े सभी कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > संसदीय चुनाव से जुड़े सभी कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी
उत्तराखंड

संसदीय चुनाव से जुड़े सभी कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी

Janhitexpress
Last updated: 2024/02/20 at 10:08 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
संसदीय चुनाव से जुड़े सभी कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी
SHARE

एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार, मेडिकल किट्स की मुकम्मल व्यवस्था हो-सीएस

मुख्य सचिव ने लोकसभा निर्वाचन की तैयारी का लिया फीडबैक

अवैध शराब की जमाखोरी तथा तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस तथा आबकारी विभाग का जॉइन्ट ऑपरेशन चलाने के निर्देश

सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस कार्मिकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मियों का शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश

देहरादून।  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को लोकसभा निर्वाचन से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित विभागों को सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं हेतु पेयजल एवं शौचालय, बिजली, पर्याप्त फर्नीचर, शेड तथा दिव्यांगजनों तथा बुजर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने एक एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार, मेडिकल किट्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार हमें केजुअल्टी फ्री इलेक्शन 2024 के विजन के साथ कार्य करना है। मुख्य सचिव ने सभी निर्वाचन कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग करवाने एवं जिला स्तरीय मेडिकल कमेटी के माध्यम से इस सम्बन्ध में मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए। आबकारी विभाग को विशेषरूप से निर्देश देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अवैध शराब की जमाखोरी तथा तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस तथा आबकारी का जॉइन्ट ऑपरेशन चलाने, शराब की उत्पादन ईकाइयो, गोदामों तथा लाइसेन्स वाली दुकानों की सीसीटीवी से निगरानी करने, अर्न्तराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट एवं कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चेक पोस्ट की भी सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने विभाग में राज्य स्तर, जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन की ड्यूटी में लगें कार्मिकों, पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट या ईडीसी के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 189000 सरकारी कार्मिक, 5700 होम गार्ड्स, 9487 पीआरडी कर्मी तथा लगभग 25000 उपनल कार्मिकों मिलाकर कुल 229187 मतदाता हैं। यदि शत् प्रतिशत कार्मिक अपने मतदान का प्रयोग करते हैं तो मतदान प्रतिशत में 2.78 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं कार्यालयों को अपने शत् प्रतिशत कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सचिव सैनिक कल्याण को सभी जिलों में सर्विस वोटर्स की लिस्ट अपडेट करने तथा सर्विस वोटर्स के शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने श्रम विभाग को सभी श्रमिकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए फैक्ट्री एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फैनई, एडीजी ए पी अंशुमान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 बी वी आर सी पुरूषोतम सहित विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल

एसएसपी दून की दो टूक, सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को रहे तैयार

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील

साकार होगा पौड़ी की विरासत को संजोने का सपना, जिलाधिकारी ने हेरिटेज म्यूजियम की प्रगति की समीक्षा की

संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, चुनावी राजनीति नहीं- मोहन भागवत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 20, 2024 February 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की एक और LIST, जानें कहां से किसे टिकट सपा ने जारी की 11 उम्मीदवारों की एक और LIST, जानें कहां से किसे टिकट
Next Article आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी दरों में किया बदलाव, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी दरों में किया बदलाव, जानिए अब कितना मिलेगा ब्याज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
स्वास्थ्य February 25, 2026
बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल
बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल
उत्तराखंड February 25, 2026
अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़
अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़
मनोरंजन February 25, 2026
एसएसपी दून की दो टूक, सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को रहे तैयार
एसएसपी दून की दो टूक, सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को रहे तैयार
उत्तराखंड February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
  • बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल
  • अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?