By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कही ये बात…
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कही ये बात…
उत्तराखंड

भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कही ये बात…

Janhitexpress
Last updated: 2024/07/07 at 7:18 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कही ये बात…
SHARE

देहरादून : प्रदेश में मौसम बिगड़ने की वजह से खतरे को देखते हुए चारधाम यात्रा एक दिन के लिए रोक दी गई है। भारी बारिश का रेड अलर्ट देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को रविवार को किसी भी तरह की यात्रा से बचने की एडवाइजरी जारी की है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने भी चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित करने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फैसला तीर्थयात्रियों के जान-माल की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया। जो यात्री जहां हैं वहीं रहें।

दरअसल, रविवार को कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों के साथ ही गढ़वाल मंडल में रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते जहां भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है तो वहीं नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि रविवार का दिन बारिश के लिहाज से काफी संवेदनशील है। रेड अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों में लोगों को किसी भी तरह की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। गढ़वाल आयुक्त ने भी एक दिन के लिए चारधाम यात्रा रोकने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा के मद्देनजर सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थलों पर रहने की अपील की है।

मुख्यमंत्री धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन व आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारियों को यूएसडीएमए के राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी जनपदों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग बाधित होने पर तत्काल उसे खुलवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संभावित आपदा के दृष्टिगत सभी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद्य तथा मेडिकल टीम को हर स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

TAGGED: chardham yatra 2024, heavy rain, Meteorological Department, uttarakhand, weather alert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress July 7, 2024 July 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर
Next Article उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियां उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, भूस्खलन से 109 मार्ग बंद, ऊफान पर नदियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?