By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: धामी सरकार का और बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को अटैच करने के लिए रविवार को खुलवा दिया सचिवालय
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार का और बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को अटैच करने के लिए रविवार को खुलवा दिया सचिवालय
उत्तराखंडराजनीति

धामी सरकार का और बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को अटैच करने के लिए रविवार को खुलवा दिया सचिवालय

Janhitexpress
Last updated: 2024/06/24 at 7:14 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
धामी सरकार का और बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को अटैच करने के लिए रविवार को खुलवा दिया सचिवालय
SHARE

देहरादून: भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इस बार भ्रष्टाचार, गड़बड़ियों के आरोपों में टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट के एचओडी मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से शासन में अपर सचिव आवास कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विस्तृत जांच बैठा दी गई है। मुख्य नगर नियोजक को शासन में अटैच कर उनके स्थान पर वरिष्ठ नगर नियोजक शालू थिंड को चार्ज दिया गया है।

मास्टर प्लान, भूउपयोग परिवर्तन से जुड़े प्रकरणों समेत अन्य कई मामलों में बढ़ती शिकायतों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। इसके लिए रविवार के दिन सचिवालय खुलवा कर मुख्य नगर नियोजक, टाउन प्लानिंग के एचओडी शशि मोहन श्रीवास्तव को शासन में अटैच किए जाने के आदेश किए गए। अपर सचिव आवास अतर सिंह की ओर से सीटीपी को शासन में अटैच किए जाने के आदेश किए गए। इसके अलावा उन पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच भी की जाएगी।

भ्रष्टाचार, आम जनता की शिकायतों को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से सख्ती दिखाई गई है। सीएम धामी की ओर से भ्रष्टाचार, शिकायतों पर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इस बार सीधे विभाग के एचओडी के खिलाफ ही कार्रवाई कर धामी सरकार ने बड़ा संदेश दिया। धामी सरकार में बेहद कम समय के भीतर भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं। जेल भेजे जा रहे हैं। जांच के दायरे में फंस रहे हैं। एसआईटी का गठन हो रहा है। राज्य गठन के बाद ये पहला मौका है, जब भ्रष्टाचारियों पर इस कदर शिकंजा कसा जा रहा हो।

धामी सरकार में पिछले साल 20 रिश्वतखोर गए जेल…

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। धामी सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए बीते कुछ दिनों में लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के घूसखोर अधिकारी- कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है। बीते पाँच सालों के आँकड़ों पर नज़र डाली जाए तो धामी सरकार ने अपने कार्यकाल में वर्ष 2023 में 20, ⁠वर्ष 2022 में 14 घूसख़ोरों को सलाख़ों के पीछे पहुँचाया है।

सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया है की विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा। भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुहिम 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

You Might Also Like

पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चालक को निकाला सुरक्षित बाहर

सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर जताया शोक

भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी

मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं

TAGGED: cm pushkar singh dhami, political news, secretariat, uttarakhand government

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 24, 2024 June 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुद्रप्रयाग बस हादसे पर बड़ी कार्रवाई, 15 लोगों की गई थी जान रुद्रप्रयाग बस हादसे पर बड़ी कार्रवाई, 15 लोगों की गई थी जान
Next Article खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई – बहन की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम खेत में धान की रोपाई लगा रहे भाई – बहन की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
स्वास्थ्य February 5, 2026
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
उत्तराखंड February 5, 2026
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
देश-विदेश February 5, 2026
राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक
मनोरंजन February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
  • पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
  • संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?