उत्तरकाशी: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नही ले रहे है। शुक्रवार सुबह गंगोत्री धाम जा रही यात्रियों से भरी बस यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
जानकारी के अनुसार बस में कर्नाटक के 40 तीर्थयात्री सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बस यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि हादसे में बस में बैठे 15 यात्रियों को हल्की चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी तीर्थयात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।