By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: पंजाब का आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा- सीएम धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > पंजाब का आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा- सीएम धामी
उत्तराखंड

पंजाब का आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा- सीएम धामी

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/29 at 5:24 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
पंजाब का आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा- सीएम धामी
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ किया संवाद

अमृतसर/ देहरादून। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उत्तराखंडवासियों से मिलना मेरे अंदर ऊर्जा का संचार करता है। अमृतसर से तरणजीत सिंह सिंधू को भाजपा प्रत्याशी बनाकर आपकी सेवा के लिए भेजा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षो में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बिना रुके बिना थके देश की सेवा की है, भारत माता की सेवा की है। उनकी 10 वर्षो की तपस्या का फल मिलने का समय आ गया है। पंजाब के लोगों का समर्थन मोदी के साथ है। जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, और आम आदमी पार्टी की सरकार देख ली है। इन सरकारों ने पंजाब के लिए कभी कोई काम नही किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में ड्रग माफिया हावी हो गए हैं। पंजाब का आम जनमानस अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पंजाब के संसाधन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम आ रहे हैं। पंजाब की जनता अब अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। विपक्ष में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों का बोल – बाला है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले होते थे, 2014 के बाद एक भी घोटाला सामने नही आया है। कांग्रेस , आम आदमी पार्टी विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने में लगे हुए हैं। विपक्ष को वर्ग विशेष की चिंता ज्यादा है। पर देश की जनता का गठबंधन सीधा प्रधानमंत्री मोदी के साथ बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 चरणों के मतदान में केवल और केवल भाजपा की लहर दौड़ रही है। आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब है नशीले गैंग को बढावा देना। उत्तराखंड के भाई बहन हमेशा मोदी जी को समर्थन देते हैं। मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा देवों के आशीर्वाद से सिलक्यारा टनल में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। उत्तराखंड ने देश दुनिया में अपना मान सम्मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग चार धाम आ रहे हैं। वर्तमान समय में चार धाम यात्रा पूरी सुगमता पूर्वक चल रही है। ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए भी रोप वे का निर्माण कार्य जारी हो गया है। मोदी के नेतृत्व में मानसखंड यात्रा पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।

इस अवसर पर संजीव नेगी, राजेंद्र बिष्ट , बलवीर सिंह पुंडीर, दीपक रावत, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह

आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित

जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर रहा फोकस

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 29, 2024 May 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एफपीओ किसानों की उन्नति के पर्याय एफपीओ किसानों की उन्नति के पर्याय
Next Article बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्ती बेसिक शिक्षकों के 3600 पदों पर होगी भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
उत्तराखंड February 26, 2026
आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी
आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी
उत्तराखंड February 26, 2026
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
उत्तराखंड February 26, 2026
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
सतत विकास लक्ष्यों, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर कार्यशाला आयोजित
उत्तराखंड February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सहकारी मेलों में 500 से अधिक महिला समूहों ने अपने उत्पाद बेचकर कमाया अच्छा मुनाफा- डाॅ. धन सिंह
  • आगामी बजट बैठक में यात्री सुविधाओं हेतु बजट प्रावधान किये जायेंगे- हेमंत द्विवेदी
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?