By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 
खेल

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/17 at 10:56 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 
SHARE

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो दोनों ही अपने अंतिम मैच जीतकर आइपीएल 2024 से विदा लेना चाहेंगी। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस काफी पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स अगर इस मैच में भारी अंतर से जीत दर्ज करती है तो भी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना नगण्य हैं।

तीन मैचों में लगातार हार से लखनऊ ने अंक भी गंवाए हैं और उसका नेट रनरेट भी खराब हुआ है। केकेआर से 98 रन से हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से हराया। सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ का नेट रनरेट -0.787 है जबकि छठे स्थान की टीम आरसीबी का रनरेट 0.387 है।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी। नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ इस सत्र में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब तक 13 मैचों में बस चार जीत सकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को जीत जाती है तो उसके 10 अंक होंगे, जिससे वह अंतिम पायदान पर रहने से बच सकती है। सत्र से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपे जाने से मुंबई के प्रशंसकों में काफी आक्रोश था जिसका टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा।

बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया तो गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (20 विकेट) दूसरे गेंदबाजों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित नहीं कर सके। इस मैच में फोकस विश्व कप टीम में शामिल रोहित, हार्दिक, बुमराह और सूर्यकुमार यादव पर रहेगा, जो विश्व कप से पहले अंतिम मैच में अच्छा प्रदर्शन कर आत्मविश्वास के साथ वैश्विक टूर्नामेंट में उतरेंगे।

रोहित शर्मा पिछली छह पारियों में विफल रहे हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 19 रन रहा। वहीं हार्दिक पांड्या भी ऑलराउंडर की भूमिका से न्याय नहीं कर पाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने तीन अर्धशतक और एक शतक जमाकर आत्मविश्वास हासिल किया है। वहीं, टीम की गेंदबाजी पूरी तरह बुमराह पर निर्भर है। युवा गेंदबाज अंशुल कंबोज ने प्रभावित किया है।

वहीं, पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। कप्तान केएल राहुल ने तीन अर्धशतक समेत 136.36 के स्ट्राइक रेट से 465 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट हालांकि चर्चा का विषय रहा। निकोलस पूरन ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन एक ईकाई के रूप में टीम नाकाम रही। क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या का यह सत्र बेहद ही औसत रहा है।

मयंक यादव के चोटिल होने के बाद उसकी गेंदबाजी भी कमजोर हुई है। नवीन उल हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर पिछले मैचों में प्रभावित नहीं कर पाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध मैच में टीम के लिए अरशद खान का प्रदर्शन थोड़ा राहत भरा होगा। अरशद ने विकेट लेने के साथ ही सातवें नंबर पर अर्धशतक जड़ा था और इस मैच में भी टीम को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

You Might Also Like

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 17, 2024 May 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ यात्रा मार्ग में जाम में फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से वितरित किए गए 2500 फूड पैकेट एवं पानी की बोतलें केदारनाथ यात्रा मार्ग में जाम में फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से वितरित किए गए 2500 फूड पैकेट एवं पानी की बोतलें
Next Article भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?