By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/15 at 12:04 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री धामी ने रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में की मतदान की अपील
SHARE

हरियाणा की जनता मोदी के विकासवाद के साथ खड़ी है – धामी

रोहतक/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समर गोपालपुर, महम रोहतक (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में अरविंद शर्मा ने इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं। अरविंद शर्मा द्वारा इस क्षेत्र में हाई वे,अंडर पास,ओवर ब्रिज, के साथ-साथ विभिन्न गांव तक सड़क के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को लोक सभा क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाकर सदन में भेजने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 वर्षो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए तपस्या की है। हर पल देशवासियों को समर्पित किया है।जिसके फलस्वरूप आज भारत आर्थिक, सामाजिक, और वैज्ञानिक रूप से हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। आजादी से वर्ष 2014 तक बने हवाई अड्डों से ज्यादा बीते 10 सालों में बनाए गए हैं। विकसित राष्ट्र के पथ पर चल हमारा देश विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। जनता के एक वोट से भारत की दिशा और दशा बदली है। प्रधानमंत्री जो संकल्प लेते हैं उसपर अडिग रहते हुए उसे पूरा करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिन फैसलों का देश 70 सालों से इंतजार कर रहा था, उनपर अब जाकर निर्णय लिया जा सका है। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में राज्य एवं केंद्र सरकार मिलकर डबल इंजन की रफ्तार से काम कर रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को पूरे विश्व में देवभूमि, चार धाम, आदि- कैलाश, गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों की भूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए उत्तराखंड में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। समान नागरिक संहिता देश की आधी आबादी का पूरा कानून है। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा की तरह तुष्टिकरण परिवारवाद की राजनीति कर रही है। कांग्रेस राज में जनता की गाढ़ी कमाई घोटालों की भेट चढ़ जाती थी। अपनी हार देखकर सभी विपक्षियों ने गठबंधन बना लिया है। इस ठगबंधन का एकमात्र लक्ष्य पुनः सत्ता पाकर भ्रष्टाचार करना है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इससे इनका ठगबंधन साफ नज़र आता है। हरियाणा में जेजेपी को वोट देना अपने वोट को खराब करने के बराबर है। सत्ता के लालच में जनता के हितों को छोड़ने वाली पार्टियों पर भरोसा नही करेगी जनता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था। अयोध्या में राममंदिर न बने, इसके लिए बड़े बड़े वकीलों की फौज खड़ी कर दी थी। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी विरासत टैक्स लगाकर जनता की कमाई को एक वर्ग विशेष को देने की बात करती है। देश की जनता कांग्रेस के मंसूबों से भली भांति परिचित है। उन्होंने कहा हरियाणा में कांग्रेस पार्टी केवल एक ही परिवार को आगे बढ़ाती है। रोहतक और हरियाणा की जनता कांग्रेस के परिवारवाद नहीं मोदी जी के विकासवाद के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, राजस्थान सरकार में मंत्री सुमित गोदारा, सांसद भगीरथ चौधरी, डॉ. रीता शर्मा, राजीव जैन एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं

युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां

गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

ऋषिकेश हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार और गलत दिशा बनी हादसे की वजह

सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 15, 2024 May 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने पंजाब सरकार पर किया प्रहार, कहा आप के शासनकाल में बढ़ा नशे का कारोबार सीएम धामी ने पंजाब सरकार पर किया प्रहार, कहा आप के शासनकाल में बढ़ा नशे का कारोबार
Next Article पंजीकरण के समय मेडिकल हिस्ट्री न छुपाएं: गढ़वाल आयुक्त पंजीकरण के समय मेडिकल हिस्ट्री न छुपाएं: गढ़वाल आयुक्त
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
देश-विदेश June 8, 2025
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
उत्तराखंड June 8, 2025
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
उत्तराखंड June 8, 2025
गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश
गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश
उत्तराखंड June 8, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
  • गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
  • युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?