ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85 वर्ष ) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स ऋषिकेश की जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन के अनुसार अधिक उम्र में होने वाली समस्याओं के चलते रुटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी को यहां पर भर्ती किया गया है।
मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। बताया जा रहा है कि यूपी की मुख्यमंत्री योगी की बहन शशि पायल भी मां की देखभाल के लिए उनके साथ एम्स में है। मुख्यमंत्री योगी के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिस कर्मी भी एम्स में मौजूद है। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने सावित्री देवी कै भर्ती होने की पुष्टि की है।
जिरियाट्रिक वार्ड 60 साल से ऊपर वालों के लिए होता है। सभी विभागों के डॉक्टर इस वार्ड में आकर बुजुर्गों का उपचार करते हैं। यह सुविधा इसलिए बनाई गई है ताकि उम्र दराज लोगों को उपचार के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर न काटने पड़े।