By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: परिवार को स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है घमंडिया गबंधन- महाराज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > परिवार को स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है घमंडिया गबंधन- महाराज
उत्तराखंड

परिवार को स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है घमंडिया गबंधन- महाराज

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/07 at 4:57 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
परिवार को स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है घमंडिया गबंधन- महाराज
SHARE

बोले मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में राज्य के विकास को दिये 10 लाख करोड़ रुपये

देहरादून/सिकंदराबाद (तेलंगाना)। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। जम्मू कश्मीर में 170 कानून जो पहले लागू नहीं थे उन्हें लागू कर दिया। कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलता से सम्पन्न हुए। आतंकवाद खत्म हुआ और वहां शान्ति बनी हुई है। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट तऔर संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ-साथ देश के लोगों को नए संसद भवन की भी सौगात दी।

उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तेलंगाना स्थित सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने पीएम मोदी की विकास योजनाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लेने की सराहना करते हुए कहा कि घमंडिया गबंधन देश को बांटने और परिवार को राजनीति में स्थापित करने की लड़ाई लड़ रहा है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को शक्तिशाली और समृद्ध बनाने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है।

महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि तेलंगाना में भारत सरकार की अनेक लोक कल्याणकारी योजनाओं को या तो लागू नहीं किया गया या फिर उन्हें लागू करने में देरी की गई। तेलंगाना 2020 तक केंद्र की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का हिस्सा था और फिर इससे बाहर हो गया। इतना ही नहीं मार्च से मई 2023 तक बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने कई किसानों को प्रभावित किया है, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। फसल बीमा लागू नहीं होने के कारण उन्हें अपनी बहुत सारी उपज खोनी पड़ी और उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में 15 लाख शहरी घरों की नींव रखी गई है, लेकिन पिछली तेलंगाना सरकार ने 2 BHK घरों के नाम पर लोगों को धोखा दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत यूपी ने 25 लाख से अधिक घर बनाए हैं, लेकिन तेलंगाना ने इस योजना का लाभ भी नहीं उठाया। आयुष्मान भारत योजना 2018 में लागू होने के बाद भी तेलंगाना को इस योजना में शामिल होने में पांच साल लग गए।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पूरे तेलंगाना राज्य के विकास के लिए लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है। केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के प्रयासों से हैदराबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में क्षेत्रीय रिंग रोड और आउटर रिंग रेल परियोजनाओं सहित बड़ी परियोजनाओं को लाने का सार्थक प्रयास किए गये हैं। अत्याधुनिक स्टेशनों जैसे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन स्टेशनों के माध्यम से जीवन को आसान बनाने की पहल की गई। रामप्पा को यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा दिलाया, जो तेलुगु राज्यों में से पहला है। इसके अलावा उन्होंने पोचमपल्ली को यूएनडब्ल्यूटीओ में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का दर्जा भी दिलाया।

You Might Also Like

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम

वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव

सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 7, 2024 May 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हादसों की खूनी सड़कों पर डरावनी रिपोर्ट हादसों की खूनी सड़कों पर डरावनी रिपोर्ट
Next Article भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने दूसरे पड़ाव फाटा को हुई प्रस्थान  भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने दूसरे पड़ाव फाटा को हुई प्रस्थान 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
crime March 23, 2026
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी
उत्तराखंड March 23, 2026
ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा 20 लाख डॉलर
ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा 20 लाख डॉलर
देश-विदेश March 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
  • धारावी में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की उसके ही दोस्त ने की बेरहमी से हत्या
  • पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?