By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट
उत्तराखंड

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/30 at 6:25 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट
SHARE

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि निकाय व पंचायत चुनाव के दौरान वे भी पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं – महेंद्र भट्ट

ईवीएम एवं संवैधानिक प्रक्रिया पर कांग्रेस को भरोसा नहीं और कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं- महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कांग्रेसी आरोपों को लोकसभा चुनाव में दिखाई दे रही निश्चित हार के प्रति हताशा बताया है । साथ ही भाजपा की अंदरूनी गतिविधियों पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस पर तंज किया कि उन्हे अपनी पार्टी में शेष रहे गिने चुने लोगों को वहां बनाए रखने की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि पंचायत और निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर उनके नेता कार्यकर्ता फिर कांग्रेस को छोड़ने वाले हैं ।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि राज्य में रिक्त दो विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी ने चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। जिसके तहत बद्रीनाथ सीट के लिए  विजय कप्रवाण एवं मंगलोर सीट के लिए अजीत चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पूछे सवालों का जवाब देते हुए कहा, निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और किसी को भी उसकी प्रक्रिया पर आरोप लगाने का नैतिक हक नही है । सरकार पर इस संबंध में लगाए आरोपों पलटवार कर उन्होंने कहा, विपक्ष भी जानता है कि निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया से सरकार का कोई लेना देना नही है। लिहाजा उनके सभी आरोप तथ्यों से परे और बेबुनियाद हैं । जहां तक सुझाव की बात है तो उसे सभी दे सकते हैं, हमारे संज्ञान में भी मतदाता सूची को लेकर बड़े पैमाने पर त्रुटियां होने की जानकारी आयी हैं । जिसके संबध में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से चर्चा की गई है, साथ ही नगर निकाय मंत्री से भी फोन पर वार्ता हुई है। उन्होंने कहा, 7 से 10 दिन लगाकर, बीएलओ को डोर टू डोर संपर्क कर सूची को दुरस्त करना चाहिए ।

उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर लगाए गोदियाल के आरोपों पर पलटवार कर कहा, चुनाव आयोग और संवैधानिक प्रक्रिया पर झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है । आज उन्हे सुरक्षा बलों पर विश्वास नहीं, चुनाव आयोग पर विश्वास नहीं और उसके अधीन प्रशासनिक तंत्र पर भी विश्वास नहीं है। जबकि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर लगभग यही प्रक्रिया पहले भी अपनाई जाती रही हैं । क्योंकि अब वह बखूबी जानते हैं कि जनता का उन पर विश्वास नहीं है, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया पर अविश्वास जताकर अपनी खीज उतारी जाए । सुप्रीम कोर्ट के हाल में दिए निर्णय के बाद अब तो कम से कम कांग्रेस नेताओं को ईवीएम को लेकर बयान बाजी से बचना चाहिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, फिर भी यदि कांग्रेस को कोई शंका है तो उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात करना चाहिए। साथ ही वहां सीसीटीवी कैमरा से भी 24 घंटे निगरानी की जा रही है उसकी रिकॉर्डिंग देखने का अधिकार सभी को है। ऐसे तमाम आरोपों से एक ही बात साबित होती है कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हारने जा रही है ।

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह की भाजपा को लेकर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, उन्हे अपनी पार्टी में शेष रह गए लोगों को रोके रखने की चिंता करनी चाहिए बजाय हमारी पार्टी में आए लोगों की । क्योंकि आने वाले दिनों में निकाय एवं पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का पाला बदलना तय है, लेकिन हम भी चाहते हैं कांग्रेस अब नही टूटे। साथ कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि हमारी पार्टी में  जो लोग आते हैं उनकी चिंता हम सब करते हैं। और जो छोड़ कर चले भी जाते हैं, उसे हम अपनी कमी मानते हैं, कांग्रेस की तरह आरोप नही लगाते हैं।

You Might Also Like

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ

पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 30, 2024 April 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के इन 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी उत्तराखंड के इन 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Next Article अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
उत्तराखंड March 23, 2026
पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
उत्तराखंड March 23, 2026
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
  • पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?