By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: विकास करते समय हम किसी से पक्षपात नहीं करते – मुख्यमंत्री
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > विकास करते समय हम किसी से पक्षपात नहीं करते – मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

विकास करते समय हम किसी से पक्षपात नहीं करते – मुख्यमंत्री

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/16 at 4:57 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
विकास करते समय हम किसी से पक्षपात नहीं करते – मुख्यमंत्री
SHARE

मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर, लक्सर में जनसभा को किया संबोधित

जनता की सेवा के लिए पूरी शक्ति और सामर्थ्य से काम कर रही सरकार – मुख्यमंत्री

लक्सर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर, (लक्सर), हरिद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश की जनसभा से सभी को अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होने कहा निश्चित ही इस क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक योजनाएं आगे बढ़ी हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने की चिंता, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचने का काम किया गया है। बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने दिन रात समाज हित में काम किया है, देश की सेवा की है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में काम करती है। विकास करते समय हम किसी से पक्षपात नहीं करते हैं। हमने सुल्तानपुर को ग्राम सभा से नगर पंचायत घोषित कर विकास कार्यों को गति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर के अंदर धारा 370 का खात्मा, देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है, अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल माफियाओं का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, दंगाईयों से सख्ती से निपटने के लिए दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध करा रहे हैं। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 11 करोड़ रुपए से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अकोड़ा खुर्द से दरगाहपुर गांव को जोड़ने के लिए बाण गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया है। गेब्बू नदी पर भी पुल का निर्माण कराया गया है। सुल्तानपुर से पँचलेश्वर महादेव मंदिर से कंकर खाता तक सड़क का निर्माण कराया गया है। लक्सर को सीधे दिल्ली-देहरादून हाइवे से जोड़ने के लिए शाहपुर भोगपुर से रायसी तक स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा के लिए काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार आज जनता की सेवा के लिए पूरी शक्ति और सामर्थ्य से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा पूर्व की सरकारों ने हर वर्ग को वोटबैंक की तरह प्रयोग किया। इन लोगों ने देश का नमक खाकर भी देश को छलने की कुचेष्टा की। विपक्षी दलों ने एकजुट होकर गठबंधन बना लिया, लेकिन यह गठबंधन भी ठगबंधन निकला। ठगबंधन के ये नेता अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल में हैं। विपक्षियों ने जितना देश को लूटना था वह लूट चुके हैं, परन्तु अब मोदी के नेतृत्व में इनकी लूट की दुकानों पर ताला लग चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी बहुमत से जीताकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सबने अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, संजीव शर्मा, श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

सीएम धामी से मिले मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता

यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

एमडीडीए का अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल

“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 16, 2024 April 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  बोतलबंद पानी नहीं, जहर पी रहे हैं हम    बोतलबंद पानी नहीं, जहर पी रहे हैं हम  
Next Article चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर करे पंजीकरण चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग शुरू, इस वेबसाइट पर करे पंजीकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी से मिले मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता
सीएम धामी से मिले मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता
उत्तराखंड February 27, 2026
टी-20 विश्व कप 2026- भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
टी-20 विश्व कप 2026- भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
खेल February 27, 2026
यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
उत्तराखंड February 27, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी, आजाद कॉलोनी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड February 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सीएम धामी से मिले मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता
  • टी-20 विश्व कप 2026- भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया
  • यातायात नियमो का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?