By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार
उत्तराखंड

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/05 at 11:32 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार
SHARE

सीएम धामी ने धनौल्टी में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूद्रपुर से आप सभी के लिए अपना प्रणाम भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाना है। जनता में आगामी चुनावों को लेकर जोश, उमंग, उत्साह है। प्रदेशवासी प्रधानमंत्री को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं, और मतदान के दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही टिहरी लोकसभा के वोट प्रतिशत में धनौल्टी विधानसभा का प्रतिशत सबसे अधिक होगा। उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव भारत को विकसित-शक्तिशाली भारत बनाने का चुनाव है। प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में कोरोना काल के बाद संपूर्ण देश में मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। साथ ही हर घर को नल और जल से जोड़ा गया है। उत्तराखंड में 12 लाख परिवारों से ज्यादा हर घर नल और जल से जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राज्य में 1 लाख से ज्यादा घरों का निमार्ण हुआ है। अस्पतालों में आने वाली समस्या को खत्म करते हुए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज देने का काम किया है। देश में 12 करोड़ इज्जत घर बनाने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा 60 सालों तक देश में एक पार्टी का शासन रहा।60 साल में जो काम नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 साल में हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, जो बढ़कर 692 हो गई है। 2014 से पहले केवल 6 एम्स थे, जिनकी संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है। 2014 तक 723 यूनिवर्सिटी थीं, जो बढ़कर 1472 हो चुकी है। 2014 तक 16 आईआईटी संस्थान थे, जो बढ़कर 23 हो चुके हैं। 2014 तक 13 आईआईएम थे, जो बढ़कर 20 हो चुके हैं। 2014 में भारत की बिजली उत्पादन क्षमता 2.34 लाख मेगावाट थी, जो बढ़कर 4.17 लाख मेगावाट हो गई है। 2014 तक देश में नेशनल हाईवे की पहुंच 91,287 किमी तक थी, जो 1.44 लाख किमी से ज्यादा हो गई है। 2014 तक एयरपोर्ट की संख्या 74 थी, जो बढ़कर 148 हो गई है। 2014 तक देश में रेल मार्गों का 21,614 किमी हिस्सा ही इलेक्ट्रिक लाइन से जुड़ा था, जो बढ़कर 58,812 किमी तक पहुंच गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर भ्रष्टाचारी पार्टियां और उनके भ्रष्टाचारी गठबंधन है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री हैं जो भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की देवतुल्य जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया है। पुनः भाजपा की सरकार बनाई जिसके फलस्वरुप उत्तराखंड समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून लागू किया गया जिसके फलस्वरुप 22 सालों से ज्यादा नियुक्तियां बीते 2 सालों में हुई हैं। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा धनोल्टी क्षेत्र रोजगार, स्वरोजगार पर्यटन का बड़ा केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का सफल आयोजन किया गया। G20 की तीन बैठकों का सफल आयोजन हमारे राज्य में हुआ। उन्होंने कहा धनोल्टी क्षेत्र के लिए 1 अरब 41 करोड़ 37 लाख से अधिक की विकास योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। प्रस्तावित सड़कों को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। सुरकंडा मंदिर को रोपवे से जोड़ा गया है। धनौल्टी में विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण हेतु 94.80 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। धनौल्टी में जल संरक्षण पर जोर देते हुए क्षेत्र के विभिन्न जल श्रोतों का सुधारीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत के लिए, अधिक से अधिक संख्या से 19 अप्रैल को माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जोत सिंह बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव

सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़

चमोली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

उत्तराखंड में SIR को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

मातृशक्ति का सम्मान और अधिकार, राष्ट्र की उन्नति का आधार- जगद्गुरु शंकराचार्य, स्वामी राजराजेश्वरम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 5, 2024 April 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में यहां होंगी 5 चुनावी रैलियां UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की उत्तराखंड में यहां होंगी 5 चुनावी रैलियां
Next Article लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
देश-विदेश March 21, 2026
वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड March 21, 2026
क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
स्वास्थ्य March 21, 2026
सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़
सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़
उत्तराखंड March 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
  • वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
  • क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?