By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मैदान का फाइनल ट्रेलर जारी, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में दमदार लगे अजय देवगन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > मैदान का फाइनल ट्रेलर जारी, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में दमदार लगे अजय देवगन
मनोरंजन

मैदान का फाइनल ट्रेलर जारी, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में दमदार लगे अजय देवगन

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/04 at 10:01 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
मैदान का फाइनल ट्रेलर जारी, भारतीय फुटबॉल टीम के कोच के किरदार में दमदार लगे अजय देवगन
SHARE

अजय देवगन पिछले काफी समय से अपनी बायोपिक फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज काफी समय अटकी हुई थी तो अब यह जल्द दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। इसी बीच अभिनेता ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर प्रशंसकों को तोहफा दिया है। ट्रेलर में भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में अभिनेता जच रहे हैं।

अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के ट्रेलर में दिखाया है कि किसी को भी यकीन नहीं है कि भारत कभी फुटबॉल में जीत हासिल कर सकता है, लेकिन सैयद अपनी कोशिशों में जुटे हुए हैं।वह देश के कोने-कोने में जाकर खिलाड़ी ढूंढकर अपनी टीम बनाते हैं। इस दौरान उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते चले जाते हैं। फिल्म सैयद की निजी जिंदगी पर भी प्रकाश डालेगी।

मैदान के ट्रेलर में अजय, सैयद के किरदार में दमदार लग रहे हैं तो उनकी पत्नी बनीं प्रियामणि का प्रशर्दन भी शानदार है।इसके अलावा गजराज राव भी कमाल के लगते हैं और अजय के साथ उनकी साझेदारी बढिय़ा है।अजय की फिल्म भारतीय फुटबॉल टीम के 1952 से 1962 के सफर को दिखाएगी, जिस दौर को भारत का स्वर्ण युग कहा जाता था।इस दौरान सैयद टीम के कोच थे, जिन्होंने अपनी जीत के लिए खूब संघर्ष किया था।

मैदान काफी पहले बनकर तैयार हो चुकी थी, लेकिन इसकी रिलीज तारीख में कई बार फेरबदल किया गया है। पहले कोरोना वायरस के चलते इसमें देरी हुई तो बाद में कई अन्य कारणों के चलते यह टल गई।अब फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी, जिस दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी रिलीज होगी।ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

अजय ने शैतान की रिलीज के साथ इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की तो अब उनकी कई सारी फिल्में कतार में हैं।अभिनेता मैदान के बाद 26 अप्रैल को फिल्म औरों में कहां दम था में दिखाई देंगे, जिसमें तब्बू भी शामिल हैं और निर्देशन नीरज पांडे ने किया है।वह 15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म सिंघम अगेन का भी हिस्सा हैं तो उनकी रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 भी कतार में है।

You Might Also Like

‘धुरंधर द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

टीआरपी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

रहस्यमयी हवेली और ‘वधुसुर’ का खौफ,‘भूत बंगला’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 4, 2024 April 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 5 अप्रैल को दून और मसूरी आएंगे उपराष्ट्रपति 5 अप्रैल को दून और मसूरी आएंगे उपराष्ट्रपति
Next Article बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के वोट संग आठ अप्रैल से शुरु होगी लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के वोट संग आठ अप्रैल से शुरु होगी लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल
“जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल
उत्तराखंड April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी
डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी
उत्तराखंड April 13, 2026
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखंड April 13, 2026
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • “जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल
  • डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?