अल्मोड़ा। शनिवार सुबह एक कैंटर के खाई में गिर जाने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर फायर सर्विस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक के शव को बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के डीसीआर अल्मोड़ा से एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण को सूचना प्राप्त हुई कि टोटाम चेरीधार के समीप एक कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। वाहन में चालक के सवार होने की सूचना पर अपर उप निरीक्षक सुंदर बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचने पर वाहन अत्यंत गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया। वाहन में सवार चालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस की संयुक्त टीम नेे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। दुर्गम परिस्थितियों और खाई की गहराई के बीच लगातार अभियान चलाते हुए टीम ने लगभग 200 मीटर गहरी खाई से चालक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हीरा सिंह (उम्र 35 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी नंदप्रयाग घाट, जनपद चमोली के रूप में हुई। एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
खाई में गिरा वाहन,चालक की मौत
Leave a comment
Leave a comment
