By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित
उत्तराखंड

आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/18 at 7:58 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित
SHARE

उत्तराखण्ड में आइसा का सातवाँ राज्य सम्मेलन संपन्न

देहरादून। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन उत्तराखंड का सातवाँ राज्य सम्मेलन बुधवार को देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सम्मेलन में आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड नेहा बोरा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। सम्मेलन में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस दौरान संगठन ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संघर्ष में मजबूती से साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में कॉमरेड नेहा बोरा ने कहा कि उनका संगठन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के साथ मजबूती से खड़ा है और इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में छात्र-युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि न्याय, जवाबदेही और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की बुलडोजर नीति, सांप्रदायिक राजनीति और हिंदू-मुस्लिम दंगों की राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों पर छात्र-युवा आंदोलन को मजबूत करने की जरूरत है। उनका संगठन राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के खिलाफ लगातार जनआंदोलनों, धरना-प्रदर्शनों और संघर्षों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
सम्मेलन में अंकिता भंडारी की माता श्रीमती सोनी देवी एवं पिता  वीरेंद्र भंडारी भी शामिल हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को मजबूती से उठाया और इस लड़ाई में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ युवाओं से आगे आकर संघर्ष करने तथा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के आंदोलन को व्यापक बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग के साथ-साथ उत्तराखंड में छात्र-युवा आंदोलन की दिशा, शिक्षा के सवालों, संगठन के विस्तार और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संगठनात्मक सत्रों में विभिन्न इकाइयों के कामकाज की समीक्षा की गई। सम्मेलन में 15 सदस्यीय राज्य परिषद एवं 5 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
नई राज्य कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारी में  प्रियंका खत्री, प्रदेश अध्यक्ष, शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव, धीरज कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, सचिन रावत सहसचिव
सुमित सहसचिव के नाम शामिल है।सम्मेलन का समापन अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के संघर्ष को मजबूती से आगे बढ़ाने, शिक्षा के निजीकरण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति  के खिलाफ आंदोलन तेज करने तथा छात्र-युवा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

You Might Also Like

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति

365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 18, 2026 November 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा
Next Article 365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच 365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
उत्तराखंड राजनीति November 18, 2026
विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति
विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति
उत्तराखंड November 18, 2026
365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
उत्तराखंड November 18, 2026
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा
उत्तराखंड November 18, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
  • विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति
  • 365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?