By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा
उत्तराखंड

उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/18 at 7:56 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों विवाद सुलझा
SHARE

20 हजार करोड़ से अधिक की परिसम्पत्तियों का था विवाद
दोनों राज्यों के बीच 26 साल से लंबित परिसंपत्ति बंटवारे पर चर्चा हुई
विभागीय स्तर पर आसानी से निस्तारित होने वाले मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी

लखनऊ/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का निस्तारण किया गया जबकि शेष प्रकरणों के निस्तारण पर सहमति बन चुकी है।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से दोनों राज्यों के बीच 26 साल से लंबित परिसंपत्ति बंटवारे पर चर्चा हुई। आपसी सहयोग और समन्वय से अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परिसंपत्तियों से जुड़े विवादों का निस्तारण हो चुका है, और शेष प्रकरणों के निस्तारण पर दोनों राज्यों के बीच सहमति भी बनी है। इस दौरान सिंचाई विभाग से जुड़ी परिसंपत्तियों सहित अन्य विवादित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बातचीत में कुल 659.5 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण, जनपद हरिद्वार की 615 हेक्टेयर भूमि, जनपद चंपावत की 32 हेक्टेयर भूमि और ऊधमसिंह नगर की 12.5 हेक्टेयर भूमि के साथ-साथ 609 सरकारी भवन, 429 आवासीय और 180 गैर-आवासीय अधिकारियों के स्तर पर यूपी की सहमति, आदि पर अंतिम हस्तांतरण के लिए शासनादेश जारी होना बाकी है।
इसके अलावा महाराज ने बताया कि 665 क्यूसेक पानी हरिद्वार के बहादराबाद, भगवानपुर और नारसन विकासखंडों की करीब 18,500 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए 35 किमी लंबी इकबालपुर नहर प्रणाली प्रस्तावित है। इसके लिए ऊपरी गंगनहर से 665 क्यूसेक पानी की आवश्यकता है, जिस पर यूपी की सहमति का इंतजार है। ऊधमसिंह नगर के खटीमा बैराज ने अपनी निर्धारित आयु पूरी कर ली है। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार, इसकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए नए निर्माण की जरूरत है, जिस पर यूपी सरकार से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि हस्तांतरण में देरी से संपत्तियों के रखरखाव और अतिक्रमण की आशंका का मुद्दा भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समक्ष उठाया गया। कुछ विषयों का समाधान जल्द संभव है, जबकि कुछ पर और बातचीत की जरूरत है। विभागीय स्तर पर आसानी से निस्तारित होने वाले मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि दोनों राज्यों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से अब तक 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के परिसंपत्ति विवादों का समाधान हो चुका है। अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी गतिमान है। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में बाकी प्रकरणों का भी जल्द समाधान करने पर सहमति बनी। इसके लिए सीएम योगी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ लगातार उत्तराखंड के हितों से जुड़े विषयों पर सहयोग एवं सकारात्मक पहल कर रहे हैं।
बता दें कि 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) राज्य का गठन हुआ था। जिसके बाद से दोनों राज्यों के बीच परिसंपत्तियों का विवाद चला आ रहा है। 26 बीत जाने के बाद परिसंपत्ति का मुद्दा पूरी तरह से नहीं सुलझ सका है। उत्तराखंड में आज भी कई जल विद्युत परियोजनाएं, बांध, बैराज शैक्षिक संस्थान उत्तर प्रदेश के हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कई तरह की देनदारियां भी हैं।
परिसंपत्तियों के साथ अन्य बंटवारे लंबित हैं। अगर इन परिसंपत्तियों का बंटवारा हो जाता है, तो उत्तराखंड को आर्थिक रूप से इसका फायदा मिल सकता है। परिसंपत्ति को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री कई बैठक कर चुके हैं, जिसमें कुछ परिसंपत्तियों का हल तो निकला, लेकिन अभी भी कई जगहों पर पेंच फंसा हुआ है। लिहाजा, आज हुई मुलाकातों में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बीच परिसंपत्तियों को लेकर बैठक हुई। जिसमें कई मुद्दों के समाधान पर सहमति बनी।

You Might Also Like

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति

365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच

आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित

भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 18, 2026 November 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next Article आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
उत्तराखंड राजनीति November 18, 2026
विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति
विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति
उत्तराखंड November 18, 2026
365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
उत्तराखंड November 18, 2026
आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित
आइसा की प्रियंका खत्री प्रदेश अध्यक्ष और शिवांक नौटियाल प्रदेश सचिव निर्वाचित
उत्तराखंड November 18, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • जौनपुर ब्लॉक प्रमुख की सदस्यता के बाद टिहरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
  • विधायक हरीश धामी के नरबलि वाले बयान से गरमाई उत्तराखंड की राजनीति
  • 365 दिन रोजगार व मानदेय बढ़ाने की मांग की लेकर पीआरडी के जवानों को सीएम आवास कूच
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?