By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः धामी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः धामी
उत्तराखंडदेश-विदेश

भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः धामी

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/14 at 10:34 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः धामी
SHARE

पिथौरागढ़ में जौलजीबी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन
मेले के आयोजन के लिए सीएम ने दिए 10 लाख रुपए
स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी को संबोधन का अवसर नहीं दिए जाने का मामला भी सामने आया

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने मेले के उद्घाटन के साथ विकास प्रदर्शनी का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मेले के आयोजन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा से मेला आयोजन समिति और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक व्यापार और पर्यटन की दृष्टि से जौलजीबी मेले के महत्व को रेखांकित किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी को संबोधन का अवसर नहीं दिए जाने का मामला भी सामने आया। इस पर विधायक ने अपनी नाराजगी जताई। स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के बावजूद मंच से अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलने को लेकर उनकी नाराजगी कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम ने मेले के उद्घाटन समारोह को राजनीतिक दृष्टि से भी चर्चा में ला दिया।
गौरतलब है कि जौलजीबी मेला काली और गोरी नदियों के संगम पर भारत और नेपाल की सीमा के निकट आयोजित होने वाला ऐतिहासिक मेला है। यह मेला लंबे समय से दोनों देशों के बीच व्यापारिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का माध्यम रहा है। मेले में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही नेपाल से भी व्यापारी और लोग पहुंचते हैं। यहां स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक वस्तुओं और दैनिक उपयोग की सामग्री की खरीद-बिक्री होती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमांत क्षेत्र की लोक संस्कृति, पारंपरिक खानपान और व्यापारिक गतिविधियों को पहचान दिलाने में भी इस मेले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मेले के आयोजन से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

विधायक हरीश धामी व उनके समर्थकों ने जौलजीबी मेले के मंच पर की तोड़फोड़
जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में मंच से संबोधन का अवसर नहीं मिलने पर स्थानीय कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि दम है तो धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने आएं। या पार्टी अगर मुझे इजाजत देगी तो, जहां से पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ेंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री धामी को भ्रष्टाचार की पोल खोले जाने का डर है, इसलिए मुझे मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। विधायक हरीश धामी व उनके समर्थकों ने जौलजीबीे मेले में मंच पर सीएम धामी ने जाते की तोड़फोड़ की।

You Might Also Like

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल,दुसरा फरार

मुख्य मंत्री धामी ने नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में की शिरकत

मौसम ने करवट बदली,बद्रीनाथ धाम में हुई जमकर बर्फबारी

 मंच में तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज

अंकिता भंडारी हत्याकांडः पुलकित आर्य के पिता ने दावा किया की अंकिता की हत्या नही हुई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 14, 2026 November 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग भाजपा महिला मोर्चा ने की हरक को चुनाव प्रबंधन समिति से हटाने की मांग
Next Article गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम गौचर मेला हमारी विरासत को सहेजने और हमारी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल,दुसरा फरार
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल,दुसरा फरार
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 15, 2026
मुख्य मंत्री धामी ने नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में की शिरकत
मुख्य मंत्री धामी ने नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में की शिरकत
उत्तराखंड November 15, 2026
मौसम ने करवट बदली,बद्रीनाथ धाम में हुई जमकर बर्फबारी
मौसम ने करवट बदली,बद्रीनाथ धाम में हुई जमकर बर्फबारी
उत्तराखंड November 15, 2026
 मंच में तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज
 मंच में तोड़फोड़ मामले में कांग्रेस विधायक सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तराखंड November 15, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक गौ-तस्कर घायल,दुसरा फरार
  • मुख्य मंत्री धामी ने नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में की शिरकत
  • मौसम ने करवट बदली,बद्रीनाथ धाम में हुई जमकर बर्फबारी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?