By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तराखंड

कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/10 at 6:47 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
SHARE

आज 11 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बाबा केदार के कपाट
धार्मिक आयोजन को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 11 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं।
मंगलवार को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने केदारनाथ मंदिर में प्रवेश किया। इसके साथ ही कपाट बंद होने से संबंधित धार्मिक परंपराओं एवं अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया है। आज बुधवार प्रातः निर्धारित शुभ मुहूर्त में बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटा है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उधर, पुलिस विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, सुचारु आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाएं तत्पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग, विद्युत, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, सुलभ सहित अन्य संबंधित विभाग अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन में जुटे हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि बाबा केदार के कपाट बंद होने का पावन धार्मिक समारोह परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुरूप श्रद्धा, सुरक्षा और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो।

You Might Also Like

दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार

गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी

छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट

भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 10, 2026 November 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश में 50 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा ऋषिकेश में 50 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा
Next Article परिसंपत्ति बंटवारे के लिए जल्द उत्तर प्रदेश जाएंगे मुख्यमंत्री धामी और मंत्री महाराज परिसंपत्ति बंटवारे के लिए जल्द उत्तर प्रदेश जाएंगे मुख्यमंत्री धामी और मंत्री महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार
दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 11, 2026
गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
उत्तराखंड November 11, 2026
छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड November 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दून में 14 लाख की डकैती में गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार
  • गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या में 34.8 फीसदी से अधिक की हुई बढ़ोतरी
  • छह माह के लिए बंद हुए गौरी माई मंदिर के कपाट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?