By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: +जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म की आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > +जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म की आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग
crimeउत्तराखंडदेश-विदेश

+जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म की आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/07 at 10:07 PM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
+जैनी ने डा हरक सिंह पर लगाया दुष्कर्म की आरोप, दोबारा सीबीआई जांच व डीएनए टेस्ट की मांग
SHARE

दिपावली के मौके पर 23 साल पुराने जेनी प्रकरण का हुआ बड़ा धमाका
पागल खाने में थी डालने का लगाया आरोप
पीड़िता बोली उनके बेटे को चाहिए अपने पिता का नाम

देहरादून। विधानसभा चुनाव के एन समय उत्तराखंड में जेनी प्रकरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गयी है। 23 साल बाद सामने आई महिला जेनी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा।
शनिवार को जेनी प्रकरण में देहरादून पहुंची महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने साथ हुए कथित घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उसने पूर्व में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए दोबारा सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। इस दौरान वह भावुक भी हो गई।
महिला ने बताया कि वह अक्तूबर 2002 में देहरादून आई थी। उस समय उसकी उम्र 16 साल थी। उसने कहा कि वह यमुना कॉलोनी में करीब दो महीने रही थी। महिला का आरोप है कि हरक सिंह रावत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कहा कि हरक सिंह रावत उस समय सत्ता में थे और उनके प्रभाव के चलते उसे कहीं से मदद नहीं मिली। महिला ने आरोप लगाया कि उसे पागलखाने में डाल दिया गया था। वह गर्भवती थी और उसके साथ बहुत कुछ हुआ, लेकिन किसी ने उसका साथ नहीं दिया। उसने कहा कि उसे धमकाकर वहां से बाहर निकाल दिया गया और जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया, उसने कर दिए। महिला के मुताबिक, सीबीआई की टीम उससे पागलखाने में मिलने केवल एक बार आई थी। महिला ने कहा कि उसे हिंदी नहीं आती थी और उसके साथ जो हुआ, वैसा किसी और के साथ नहीं हुआ होगा। उसने मामले की दोबारा सीबीआई जांच कराने और डीएनए टेस्ट फिर से कराने की मांग की। उसका सवाल था कि जब उसके बेटे का टेस्ट ही नहीं हुआ तो डीएनए टेस्ट कैसे हुआ? उसने कहा कि उसके बेटे को अपने पिता का नाम चाहिए।
महिला ने बताया कि जब मुख्यमंत्री ने उसका नाम लिया, तब उसने देहरादून आने का फैसला किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह कई बार भावुक हुई और अपने साथ हुए कथित घटनाक्रम को लेकर अपनी बात रखी।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला ने पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे और उसके बेटे को न्याय मिलना चाहिए। महिला ने बताया कि जब वह देहरादून में थी, तब प्रिंस चौक स्थित एक एसटीडी बूथ पर काम करती थी। वहां हरक सिंह रावत का एक कार्यकर्ता फोन करने आता था। महिला के अनुसार, उसने उस कार्यकर्ता से काम दिलाने के लिए कहा था। उसे बताया गया कि टिहरी गढ़वाल में एक संस्था के रिसेप्शन पर काम मिलेगा, लेकिन उसे यमुना कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के घर ले जाया गया।
उसने आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत की सरकारी गाड़ी से उसे कई बार बाहर घुमाने ले जाया गया। इनमें मसूरी और एक होटल जाना भी शामिल था। महिला ने कहा कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में उसने हरक सिंह रावत से अपने बच्चे को नाम देने की बात कही थी, लेकिन वहां उसके साथ बदतमीजी की गई।
महिला ने बताया कि वह एक बार अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए देहरादून आई थी। उसे देहरादून में दोबारा कदम न रखने के लिए कहा गया था। उसने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने उसका नाम लिया तो उसने यहां आने के बारे में सोचा। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।
डीएनए जांच पर सवाल उठाते हुए महिला ने कहा कि जब जांच के लिए कोई आया ही नहीं तो डीएनए टेस्ट कैसे हुआ? उसने बताया कि वह डीजीपी को शिकायत दे चुकी है। महिला ने कहा कि उसका वकील उससे केवल हस्ताक्षर करवाता है। उसने मांग की कि उसे और उसके बेटे को न्याय मिलना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेंद्र भट्ट के नाम को लेकर पूछे जाने पर महिला ने कहा कि वह महेंद्र भट्ट को नहीं जानती।

You Might Also Like

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पणः धामी

जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश

केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 7, 2026 November 7, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
Next Article जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया
उत्तराखंड देश-विदेश November 7, 2026
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
उत्तराखंड November 7, 2026
हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पणः धामी
हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पणः धामी
उत्तराखंड देश-विदेश November 7, 2026
जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश
जेनी के आरोपों को हरक सिंह ने बताया भाजपा की साजिश
उत्तराखंड November 7, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया
  • मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
  • हमारे घरों में जलने वाले दीपों के पीछे सैनिकों का त्याग और उनके परिवारों का समर्पणः धामी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?