By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड

केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/06 at 8:14 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
SHARE

पुरस्कार विजेता को 51 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम खाते में भेजी गई
चमोली के तीन और चंपावत, देहरादून व टिहरी गढ़वाल का एक-एक बच्चा शामिल

देहरादून। शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  परेड ग्राउंड में प्रदेश के छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। अलग-अलग परिस्थितियों में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 51 हजार रुपये की धनराशि भी डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी गई।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहली बार यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। राज्य स्तर पर प्राप्त आवेदनों में से छह बच्चों का चयन किया गया। इनमें चमोली के तीन और चंपावत, देहरादून व टिहरी गढ़वाल के एक-एक बच्चे शामिल हैं।चमोली की दिव्या, दीपिका और आरव सिंह को भालू के हमले के दौरान साहस दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। 22 दिसंबर 2025 को जीआईसी यूपीएस हरिशंकर के विद्यालय परिसर में भालू घुस आया था। उसने कक्षा छह के छात्र आरव सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान आरव ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। कक्षा आठ की छात्रा दिव्या ने भालू का पीछा कर आरव को बचाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित विद्यालय तक पहुंचाने में मदद की। वहीं, दीपिका ने तत्काल नौ अन्य विद्यार्थियों को कक्षा सात के कमरे में पहुंचाकर सुरक्षित किया।चंपावत की माया को नदी के तेज बहाव में फंसी एक बालिका की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। 5 अगस्त 2025 को भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इस दौरान एक बालिका तेज धारा में बहने लगी। माया ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने का प्रयास किया और सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में माया खुद भी घायल हो गई थीं।
देहरादून की आराध्या ने 2 जून 2026 को बादल फटने की घटना के दौरान सूझबूझ का परिचय दिया। भारी बारिश के कारण अचानक मलबा और पानी आने लगा। खतरे को भांपते हुए आराध्या ने घर में मौजूद सभी 17 लोगों को तत्काल सतर्क किया, जिससे वे सुरक्षित स्थान पर पहुंच सके। उन्होंने तीन वर्षीय बच्ची को भी पानी के तेज बहाव से बचाया।टिहरी गढ़वाल की श्वेता को एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया। 30 जनवरी 2025 को एक बुजुर्ग सड़क पर लाठी के सहारे चल रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में वाहन आ रहा था। श्वेता ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग का हाथ पकड़कर उन्हें सड़क किनारे सुरक्षित कर दिया। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार का उद्देश्य असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से बच्चों के साहसिक कार्यों को पहचान देने के साथ ही अन्य बच्चों को भी कठिन परिस्थितियों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता दिखाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

You Might Also Like

अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष

केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण

अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

राहुल बाबा तक पहुंचा दो आवाज, उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकारः अमित शाह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंड देश-विदेश November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
उत्तराखंड देश-विदेश November 6, 2026
राहुल बाबा तक पहुंचा दो आवाज, उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकारः अमित शाह
राहुल बाबा तक पहुंचा दो आवाज, उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकारः अमित शाह
उत्तराखंड देश-विदेश November 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
  • केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?