By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
उत्तराखंडदेश-विदेश

अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/06 at 8:10 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
SHARE

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे को लेकर उत्तराखंड में सियासी घमासान देखने को मिला। अमित शाह के दौरे के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टी बांधकर गृह मंत्री के आगमन पर अपना विरोध जताया। साथ ही काले गुब्बारे हवा में छोड़कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने की. कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार उत्तराखंड की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई हैं।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता आज महंगाई, बेरोजगारी और बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय बड़े-बड़े आयोजनों में व्यस्त है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा जब तक प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष और विरोध जारी रहेगा।
वहीं, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। इस मौके पर गणेश गोदयाल ने कहा कि अंकिता बेटी के सम्मान की लड़ाई को सरकार उस बेटी के परिजनों से हरवाना चाहती है. इस प्रकरण में उनका एक कथित नेता लिप्त था।
उन्होंने कहा कि हमारी बेटियों के सम्मान के साथ सरकार ने नाइंसाफी करते हुए कथित दोषी को उच्च पद पर बैठा दिया है। गृहमंत्री के उत्तराखंड आगमन के दृष्टिगत बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके सिवा उनके पास और कोई चारा नहीं बचता है। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड , पहाड़ों में जंगली जानवरों के आतंक, अग्नि वीर योजना ,सहकारी विभाग में कथित अनियमितताओं जैसे कई प्रश्न खड़े हैं. उसके बावजूद सरकार इन सभी प्रमुख विषयों पर मौन साधे हुए हैं।

You Might Also Like

केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण

अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

राहुल बाबा तक पहुंचा दो आवाज, उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकारः अमित शाह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर फूटा जनाक्रोश, हरक का फूंका पुतला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 6, 2026 November 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
Next Article केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
उत्तराखंड November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड November 6, 2026
अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
उत्तराखंड देश-विदेश November 6, 2026
राहुल बाबा तक पहुंचा दो आवाज, उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकारः अमित शाह
राहुल बाबा तक पहुंचा दो आवाज, उत्तराखंड में फिर बनेगी भाजपा सरकारः अमित शाह
उत्तराखंड देश-विदेश November 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • केन्द्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखण्ड के छह बच्चों को किया बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे प्रदेश अध्यक्ष
  • केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया 1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?