By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: केदारताल ट्रेक पर मिले तीन शव, अन्यों की तलाश जारी
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > केदारताल ट्रेक पर मिले तीन शव, अन्यों की तलाश जारी
उत्तराखंडदेश-विदेश

केदारताल ट्रेक पर मिले तीन शव, अन्यों की तलाश जारी

Janhitexpress
Last updated: 2026/11/04 at 7:10 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
केदारताल ट्रेक पर मिले तीन शव, अन्यों की तलाश जारी
SHARE

पांच टेकर अभी भी हैं लापता
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रेकिंग मार्ग पर बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण फंसे आठ सदस्यीय ट्रेकिंग दल की तलाश में चलाए जा रहे बचाव अभियान के दौरान अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। इनमें से दो महिलाओं की पहचान उनके परिजनों ने कर ली है, जबकि तीसरे शव की शिनाख्त की कार्रवाई जारी है। शेष पांच सदस्यों की तलाश और उनकी स्थिति का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी की ओर से बुधवार, 4 नवंबर को अपराह्न 1ः50 बजे जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, 30 अक्टूबर को सायं 6ः39 बजे सोल सीकर ट्रेकिंग एजेंसी के संचालक ने प्रशासन को सूचना दी थी कि गंगोत्री से केदारताल ट्रेकिंग के लिए रवाना हुआ आठ सदस्यीय दल रास्ते में भारी हिमपात और हिमस्खलन के कारण फंस गया है। इस दल में सात ट्रेकर और एक गाइड शामिल थे। दल के सदस्य लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर लापता बताए गए थे।
बुधवार को बचाव अभियान के तहत सुबह लगभग 10ः30 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर ने मातली हेलीपैड के लिए उड़ान भरी और 10ः55 बजे मातली पहुंचा। यहां आपदा प्रबंधन अधिकारी, आपदा प्रबंधन टीम, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, चिकित्सा टीम, पूर्ति विभाग तथा आईटीबीपी के जवान आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार थे। हेलीकॉप्टर में केदारताल क्षेत्र के लिए लगभग 50 किलोग्राम राशन, ब्यूटेन गैस और अन्य राहत सामग्री भी रखी गई।
सुबह लगभग 11 बजे हेलीकॉप्टर मातली से केदारताल के लिए रवाना हुआ। करीब 11ः52 बजे तीन शवों को केदारताल से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया। इसके बाद शवों को मोटर वाहन से जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी भेजने की कार्रवाई शुरू की गई।
प्रशासन को तहसीलदार भटवाड़ी से प्राप्त सूचना के अनुसार, तीन शवों में से दो की पहचान परिजनों ने जिला चिकित्सालय में कर ली है। मृतकों में 28 वर्षीय सुश्री दीप्तिका, निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली और 29 वर्षीय सुश्री नारायण वर्मा, निवासी गायत्री पुरम, विकासनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। तीसरे शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।
बुलेटिन के अनुसार, अपराह्न लगभग 1रू09 बजे हेलीकॉप्टर ने मातली हेलीपैड से दोबारा केदारताल के लिए उड़ान भरी। जिला प्रशासन ने बताया कि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं। दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी, हिमस्खलन के खतरे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बचाव दलों को अभियान संचालित करने में गंभीर चुनौतियों का सामप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बचाव अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

You Might Also Like

उत्तराखण्ड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी सपाः मतीन सिद्धकी

धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता जरूरी

आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार

हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू की रिट याचिका खारिज

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकासः मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 4, 2026 November 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार
Next Article धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता जरूरी धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता जरूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उत्तराखण्ड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी सपाः मतीन सिद्धकी
उत्तराखण्ड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी सपाः मतीन सिद्धकी
उत्तराखंड November 4, 2026
धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता जरूरी
धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता जरूरी
उत्तराखंड November 4, 2026
आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार
आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूच, गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश November 4, 2026
हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू की रिट याचिका खारिज
हाईकोर्ट से गिरधारी लाल साहू की रिट याचिका खारिज
उत्तराखंड November 4, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • उत्तराखण्ड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी सपाः मतीन सिद्धकी
  • धार्मिक शिक्षा के लिए प्राधिकरण से मान्यता जरूरी
  • केदारताल ट्रेक पर मिले तीन शव, अन्यों की तलाश जारी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?