By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा
उत्तराखंड

गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/29 at 7:43 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
गंगोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा
SHARE

उत्तरकाशी। मॉनसून के विदाई होते ही पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। गुरूवार को कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। केदारनाथ धाम के बाद गंगोत्री में भी बर्फबारी देखी गई। इससे दोनों धामों में मौसम सुहावना हो गया। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। धामों में पहुंचे श्रद्धालुओं को भी सीजन की पहली बर्फबारी का लुत्फ उठाने को मिल रहा है।
चारधाम में से गंगोत्री धाम में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट बदली और सुबह करीब दस बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। गंगोत्री धाम के साथ ही गोमुख ट्रैक और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी तेज बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने से ठंड बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम के बीच गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों को बर्फबारी का दीदार करने का मौका मिला। बर्फ के फाहे गिरते देख श्रद्धालु उत्साहित नजर आए और उन्होंने इस खूबसूरत नजारे का आनंद लिया।
गंगोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम खराब होने के कारण ठंड का असर भी बढ़ने लगा था। इसके बाद सुबह करीब दस बजे बर्फबारी शुरू हो गई। देखते ही देखते धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने लगी। गोमुख ट्रैक क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से पहाड़ों पर मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दूसरी ओर, निचले क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।

बर्फबारी से पहाड़ों में लौटी सर्दी
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से पूरे क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से स्थानीय लोगों के साथ ही धाम पहुंच रहे यात्रियों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। गंगोत्री धाम, गोमुख ट्रैक और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से पहाड़ों का नजारा भी बदल गया है। सफेद बर्फ के फाहों के बीच श्रद्धालुओं को प्रकृति के खूबसूरत रूप को करीब से देखने का अवसर मिला।

You Might Also Like

यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार

ट्रक और लोडर की टक्कर में एक की मौत

देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी हैः मुख्यमंत्री

बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी सर्दी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 29, 2026 October 29, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी सर्दी बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी सर्दी
Next Article देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी हैः मुख्यमंत्री देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी हैः मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति
यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड देश-विदेश October 29, 2026
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार
crime उत्तराखंड October 29, 2026
ट्रक और लोडर की टक्कर में एक की मौत
ट्रक और लोडर की टक्कर में एक की मौत
उत्तराखंड October 29, 2026
देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी हैः मुख्यमंत्री
देवभूमि से निकले विचारों ने समाज को हमेशा नई दिशा दी हैः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड October 29, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • यमुनोत्री के डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक सड़क और सेतु को वित्तीय स्वीकृति
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 11 गिरफ्तार
  • ट्रक और लोडर की टक्कर में एक की मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?