By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का लिया फैसला
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का लिया फैसला
उत्तराखंड

आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का लिया फैसला

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/23 at 10:21 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का लिया फैसला
SHARE

कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बडोला ने दिया अचानक इस्तीफा, सभी हतप्रभ
सेवानिवृत्ति से 11 माह पहले छोड़ेगे पद

देहरादून। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक और 2008 बैच के आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने का फैसला किया है। साल 2037 में सेवानिवृत्त होने वाले बडोला ने करीब 11 साल पहले ही सेवा छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी और व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया।
राजाजी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके साकेत बडोला के कार्यकाल में कुछ मामले काफी चर्चाओं में रहे हैं, जिसमें राजाजी में वनकर्मियों की दुर्घटना का बड़ा मामला शामिल है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2008 बैच के अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने का फैसला किया है। उनका यह निर्णय वन विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि बडोला की नियमित सेवानिवृत्ति में अभी लंबा समय बाकी था। उन्हें साल 2037 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इससे करीब 11 साल पहले ही उन्होंने सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है।
साकेत बडोला के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की चर्चाएं पिछले काफी समय से चल रही थीं। हालांकि वन विभाग और अधिकारी के स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही थी। अब बडोला की ओर से खुद इसकी जानकारी साझा किए जाने के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। हालांकि उन्होंने अपने फैसले के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। ऐसे में उनके सेवा छोड़ने के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
साकेत बडोला उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं और भारतीय वन सेवा के अधिकारी के रूप में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। राज्य में धामी सरकार के कार्यकाल के दौरान भी उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया। वन विभाग में फील्ड अधिकारी के तौर पर अहम माने जाने वाले राजाजी टाइगर रिजर्व से लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व तक की जिम्मेदारी उनके पास रही है। दोनों ही टाइगर रिजर्व वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के लिहाज से उत्तराखंड के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

कार्यकाल के दौरान चर्चा में रहे विवादित मामले
साकेत बडोला की महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती के दौरान कुछ विवादित मामले भी सुर्खियों में रहे। राजाजी टाइगर रिजर्व में इलेक्ट्रिक वाहन ट्रायल के दौरान वाहन पलटने की घटना में कई वनकर्मियों की मौत हो गई थी। घटना के समय बडोला राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक थे। इस मामले की जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं होने को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाले एक वरिष्ठ वन अधिकारी का अचानक टत्ै लेने का फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल बडोला के इस फैसले के बाद वन विभाग में चर्चाएं तेज हैं। उनके आगे की योजनाओं और सेवा छोड़ने के निर्णय के पीछे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। इस मामले में अब तक हालांकि कोई कागजी कार्रवाई शासन तक नहीं पहुंची है। प्रमुख सचिव वन आर के सुधांशु कहते हैं कि मौखिक रूप से उन्हें यह जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक इसके लिए आवेदन से जुड़ा कोई औपचारिक दस्तावेज उन तक नहीं पहुंचा है।

You Might Also Like

आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण

कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी नार्काे टेस्ट के लिए तैयार

उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई मांग

नशे के खिलाफ लड़ाई समाज की साझा जिम्मेदारीःसीएम

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 23, 2026 October 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी नार्काे टेस्ट के लिए तैयार पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी नार्काे टेस्ट के लिए तैयार
Next Article कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण
आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण
उत्तराखंड October 23, 2026
कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार
कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार
crime उत्तराखंड देश-विदेश October 23, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी नार्काे टेस्ट के लिए तैयार
पूर्व विधायक सुरेश राठौर भी नार्काे टेस्ट के लिए तैयार
उत्तराखंड October 23, 2026
उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई मांग
उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने नार्काे टेस्ट कराने की मांग उठाई मांग
उत्तराखंड October 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री धामी ने ₹85 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • आठवें दिन भी सड़क के लिए फावड़ा चलाते रहे ग्रामीण
  • कार से तमंचा लहराने के आरोप दो सगे भाईयों सहित तीन गिरफ्तार
  • आईएफएस अधिकारी साकेत बडोला ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का लिया फैसला
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?