By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति ने किया पलटवार, फर्जी तहरीर वापस लो, भ्रष्टाचार की भी जांच कराओः साहू
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति ने किया पलटवार, फर्जी तहरीर वापस लो, भ्रष्टाचार की भी जांच कराओः साहू
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति ने किया पलटवार, फर्जी तहरीर वापस लो, भ्रष्टाचार की भी जांच कराओः साहू

Janhitexpress
Last updated: 2026/10/16 at 10:01 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति ने किया पलटवार, फर्जी तहरीर वापस लो, भ्रष्टाचार की भी जांच कराओः साहू
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। रेखा आर्य की ओर से पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए देहरादून में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई के बाद अब गिरधारी लाल साहू ने एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। गाड़ी में बैठकर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में साहू ने रेखा आर्य की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें चुनौती दी है कि वे अपनी शिकायत और बयान वापस लें। साथ ही उन्होंने रेखा आर्य पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की किसी भी जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।
गिरधारी लाल साहू का यह वीडियो आज सामने आया है, जबकि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और पुलिस कार्रवाई को लेकर मामला पहले ही चर्चा में है। अब साहू के सार्वजनिक रूप से सामने आकर जवाब देने से दोनों के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। एक ओर रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, तो दूसरी ओर साहू ने आरोपों को गलत बताते हुए अपनी बात सार्वजनिक की है।
वीडियो में गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्य को संबोधित करते हुए कहा कि जिस ऑडियो को सामने लाया गया है, वह उनके अनुसार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाया गया है और इसका उद्देश्य उनका घर तोड़ना है। उन्होंने रेखा आर्य पर सत्ता और पद का अहंकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और हमेशा कोई एक व्यक्ति ताकत में नहीं रहता।
साहू ने कहा कि रेखा आर्य को यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन में किस तरह सहयोग किया। उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि उन्होंने रेखा आर्य को शुरुआती दौर से आगे बढ़ाने और राजनीतिक रूप से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि आज वही उनके ऊपर आरोप लगा रही हैं, जबकि उन्होंने उनके लिए लंबे समय तक काम किया है।गिरधारी लाल साहू ने वीडियो में रेखा आर्य से अपनी शिकायत और बयान पर दोबारा विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं और रेखा आर्य को ईश्वर को साक्षी मानकर यह बताना चाहिए कि क्या उन्होंने कभी उनके साथ उत्पीड़न किया, गाली-गलौज की या भ्रष्टाचार से जुड़ी रकम ली। साहू ने दावा किया कि उन्होंने हमेशा रेखा आर्य को भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे उन्हें बच्चों के राशन और उनके हिस्से के पैसे में कटौती नहीं करने के लिए कहते रहे। उनके मुताबिक, उन्होंने रेखा आर्य को लगातार गलत कामों से बचने की सलाह दी, लेकिन अब उन्हीं पर आरोप लगाए जा रहे हैं।

You Might Also Like

रामनगर के एक रिसॉर्ट में जीएसटी की छापेमारी, करोड़ों की राजस्व हानी का खुलासा

अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर फिर हंगामा, जन संगठनों ने किया प्रदर्शन

हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा

पलायन से घटती आबादी का असर अब सरकारी स्कलों की शिक्षा पर भी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 16, 2026 October 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा
Next Article हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

रामनगर के एक रिसॉर्ट में जीएसटी की छापेमारी, करोड़ों की राजस्व हानी का खुलासा
रामनगर के एक रिसॉर्ट में जीएसटी की छापेमारी, करोड़ों की राजस्व हानी का खुलासा
उत्तराखंड October 16, 2026
अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर फिर हंगामा, जन संगठनों ने किया प्रदर्शन
अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर फिर हंगामा, जन संगठनों ने किया प्रदर्शन
crime उत्तराखंड October 16, 2026
हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तराखंड October 16, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को पति गिरधारी लाल साहू से जान का खतरा
उत्तराखंड October 16, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • रामनगर के एक रिसॉर्ट में जीएसटी की छापेमारी, करोड़ों की राजस्व हानी का खुलासा
  • अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर फिर हंगामा, जन संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?