By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
उत्तराखंड

मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 

Janhitexpress
Last updated: 2026/05/16 at 12:01 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण 
SHARE

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्रवासियों के साथ-साथ पर्यटकों एवं दैनिक आवागमन करने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को देखते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों को चिन्हित कर समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क किनारे स्थित ऐसे बड़े पेड़ों की लॉपिंग एवं छंटाई तत्काल कराई जाए, जो तेज बारिश या आंधी के दौरान दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मार्ग के बीच अथवा आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे विद्युत पोलों को प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क को सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी अमित कवंर, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, यूपीसीएल के ईई एसडीएस बिष्ट, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, निर्मला थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 16, 2026 May 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये ‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
Next Article किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत
अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत
उत्तराखंड May 16, 2026
महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक
महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक
उत्तराखंड May 16, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई
मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई
उत्तराखंड May 16, 2026
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
उत्तराखंड May 16, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत
  • महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?