By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील

Janhitexpress
Last updated: 2026/05/09 at 10:22 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
SHARE

देहरादून- देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत रेसकोर्स स्थित एक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन को सील कर दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध निर्माण कराने वालों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।

एमडीडीए के संयुक्त सचिव प्रत्यूष सिंह के निर्देशों पर यह कार्रवाई अमरजीत सिंह द्वारा 03 रेसकोर्स, देहरादून में कराए जा रहे व्यवसायिक बहुमंजिला निर्माण पर की गई। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सील किया और स्पष्ट संदेश दिया कि बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बताया गया कि संबंधित निर्माण प्राधिकरण की स्वीकृत मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया था। लगातार मिल रही शिकायतों और जांच के बाद एमडीडीए ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता निषांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा समेत सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
एमडीडीए ने साफ किया है कि देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्राधिकरण की नजर ऐसे सभी निर्माणों पर है जो नियमों को ताक पर रखकर खड़े किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि भवन निर्माण से पहले आवश्यक मानचित्र स्वीकृति और अनुमति अवश्य लें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति अवश्य लें- बंशीधर तिवारी

देहरादून शहर का सुनियोजित विकास एमडीडीए की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। रेसकोर्स क्षेत्र में की गई कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। प्राधिकरण लगातार ऐसे निर्माणों की निगरानी कर रहा है जो बिना स्वीकृति या मानकों के विपरीत बनाए जा रहे हैं। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध निर्माणों के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाए। शहर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और भविष्य की प्लानिंग को देखते हुए नियमों का पालन बेहद जरूरी है। आम नागरिक भी भवन निर्माण से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति अवश्य लें। भविष्य में भी अवैध निर्माणों पर अभियान और तेज किया जाएगा।

सचिव-मोहन सिंह बर्निया का बयान

प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है। रेसकोर्स स्थित व्यवसायिक बहुमंजिला भवन पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई है। संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस भी जारी किए गए थे। एमडीडीए की टीम लगातार ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद 

मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण

“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 9, 2026 May 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन
उत्तराखंड May 9, 2026
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड May 9, 2026
संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
मनोरंजन May 9, 2026
महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद 
महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद 
उत्तराखंड May 9, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
  • संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?