By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
स्वास्थ्य

आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/27 at 3:51 PM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
SHARE

देश के कई हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी अब सिर्फ असहजता ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। खासतौर पर उत्तर भारत में बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ-साथ आंखों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी आंखों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है, जिससे बचाव बेहद जरूरी हो जाता है।

भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण इन दिनों लोगों को आंखों में जलन, खुजली, सूखापन और लालिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जो पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना शेखावत के मुताबिक, गर्मियों में आंखों की सतह जल्दी सूख जाती है, जिससे “ड्राई आई सिंड्रोम”, एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लगातार एयर कंडीशनर में बैठना, तेज धूप में बिना चश्मे के निकलना और आंखों को बार-बार रगड़ना इस समस्या को और गंभीर बना सकता है। बच्चों और बुजुर्गों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होने के कारण उनमें यह दिक्कत अधिक देखी जाती है।

अगर आंखों में हल्की जलन या खुजली महसूस हो रही है, तो ठंडे और साफ पानी से आंखें धोना या ठंडी पट्टी रखना राहत दे सकता है। इसके अलावा स्क्रीन टाइम कम करना भी जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखने से आंखें जल्दी सूखने लगती हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एलर्जी की स्थिति में आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्रॉप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हर दवा सभी के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होती।

गर्मी के मौसम में आंखों की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गंदे हाथों से आंखों को छूने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। धूप में बाहर निकलते समय सनग्लासेस और सिर को ढककर रखना लाभकारी होता है। साथ ही तौलिया, रूमाल या आई मेकअप जैसी चीजें साझा करने से बचना चाहिए।

डाइट का भी आंखों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। गाजर, पालक, संतरा, बादाम, अलसी और मछली जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को गर्मियों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और लंबे समय तक लेंस पहनने से बचना चाहिए।

यदि आंखों में तेज दर्द, लगातार लालिमा, धुंधला दिखना या रोशनी से परेशानी जैसी गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

नोट: यह जानकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)

You Might Also Like

सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा

हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

क्या आपका बच्चा भी अक्सर मोबाइल फोन से चिपका रहता है, तो जान लीजिये इसके गंभीर नुकसान

क्या आपको भी पेट में गैस और भारीपन की समस्या है? तो इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

क्या आप भी खाते हैं ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना? अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 27, 2026 April 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
Next Article “पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल “पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड April 27, 2026
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
उत्तराखंड April 27, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
उत्तराखंड April 27, 2026
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या
उत्तराखंड April 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट
  • “पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
  • आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?