By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
खेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/25 at 1:44 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
SHARE

यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स से होने वाला है। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन की हार झेलने के बाद दिल्ली दबाव में है और टीम को जीत की पटरी पर लौटने के लिए सामूहिक प्रदर्शन करना होगा।

अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छठे स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है और अब तक अजेय बनी हुई है। टीम का एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। दिल्ली के लिए राहत की खबर यह है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फिट हो चुके हैं, हालांकि इस मैच में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है।

दिल्ली की चिंता उसके शीर्ष क्रम और फील्डिंग को लेकर है। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ रहा है। कप्तान अक्षर पटेल से भी बेहतर रणनीति और नेतृत्व की उम्मीद है। पिछले मैच में उनके कुछ फैसलों, खासकर गेंदबाजी बदलाव को लेकर सवाल उठे थे। वहीं टीम की फील्डिंग में लगातार हो रही गलतियां भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

दूसरी ओर पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। हाल ही में टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर बेहतरीन लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ियों ने भी टीम को मजबूती दी है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और मार्को यानसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह मुकाबला 25 अप्रैल (शनिवार) को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

You Might Also Like

आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 25, 2026 April 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
उत्तराखंड April 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड April 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड April 25, 2026
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड April 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
  • मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?