By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड

गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/23 at 3:12 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
गुलदार के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, झाड़ियों में मिला शव
SHARE

खेत में घास लेने गई महिला पर घात लगाकर किया गुलदार ने हमला

पौड़ी। जनपद के बमठी गांव में गुलदार के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है, जब महिला घर के पास खेतों में पशुओं के लिए घास लेने गई थी।

जानकारी के अनुसार, बमठी गांव में रहने वाली 72 वर्षीय सीता देवी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद गुलदार महिला को करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में घसीट ले गया। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत में उनकी चप्पल और दरांती मिली, जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से तलाश की गई और झाड़ियों के बीच उनका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। गांव में घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे जल्द मारने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक गुलदार को मार नहीं दिया जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ माह पहले भी इसी क्षेत्र के पास एक अन्य गांव में गुलदार के हमले में एक मजदूर की मौत हो चुकी है, जिससे लोगों में भय और गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। वन विभाग ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 

दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 23, 2026 April 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
Next Article यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड April 25, 2026
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
खेल April 25, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड April 25, 2026
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड April 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
  • मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?