By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड

सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/16 at 3:02 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
सीएम धामी से “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने की शिष्टाचार भेंट
SHARE

डिजिटल विकास को नई दिशा देगा “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट”- सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के आयोजन बेहद आवश्यक हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), टेक्नोलॉजी और साइंस जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कॉन्फ्रेंस से निकलने वाले सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे और राज्य व देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य होने के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी अग्रणी है। राज्य में हर वर्ष छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पहुंचते हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के चलते अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यहां फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिससे फिल्म उद्योग में नई संभावनाएं खुल रही हैं। साथ ही औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की भी अपार संभावनाएं हैं। राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं। सरकार इस दिशा में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे सहित विभिन्न डाटा सेंटर कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You Might Also Like

दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में

राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा

कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार

अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने रखा मौन उपवास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 16, 2026 April 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड को औद्यानिकी प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही राज्य सरकार- गणेश जोशी उत्तराखण्ड को औद्यानिकी प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए कार्य कर रही राज्य सरकार- गणेश जोशी
Next Article आईपीएल 2026- CSK को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर आईपीएल 2026- CSK को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
crime उत्तराखंड October 13, 2026
चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
उत्तराखंड October 13, 2026
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
उत्तराखंड October 13, 2026
कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार
कालसी में 22 साल की पत्नी के हत्या आरोपी पति का किया सामाजिक बहिष्कार
crime उत्तराखंड October 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • मोस्टामानू महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, ₹62 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
  • चुनाव आयोग कार्यालय पर तालाबंदी करने पहुँचे आप के कई कार्यकर्ता हिरासत में
  • राहुल गांधी की अजीत डोभाल पर टिप्पणी देश के स्वाभिमान और गौरव का अपमानः प्रदीप बत्रा
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?