By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
खेल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/13 at 4:05 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज
SHARE

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है। एक तरफ जहां राजस्थान अजेय रहते हुए शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी, वहीं हैदराबाद की टीम इस मैच के जरिए वापसी की कोशिश में होगी।

मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने हर विभाग में दमदार प्रदर्शन करते हुए चार मैचों में लगातार चार जीत दर्ज की हैं। टीम की सफलता में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने पावरप्ले में विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। वहीं, तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल ने टीम को स्थिरता प्रदान की है।

कप्तान रियान पराग की अगुवाई में मध्यक्रम को अब तक ज्यादा चुनौती नहीं मिली है, लेकिन सीमित मौकों में उनका प्रदर्शन औसत रहा है। गेंदबाजी में भी टीम ने पिछले सीजन के मुकाबले काफी सुधार किया है, जिससे वह इस बार संतुलित और खतरनाक टीम के रूप में उभरी है।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम चार में से तीन मुकाबले हारकर अंक तालिका में पीछे चल रही है। बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पर तेज शुरुआत की जिम्मेदारी है, लेकिन दोनों निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं। कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन भी शुरुआती मैच के बाद लय में नजर नहीं आए हैं।

टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा है, जिन्होंने चार पारियों में 184 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की है। हालांकि, गेंदबाजी सनराइजर्स की सबसे बड़ी कमजोरी रही है और नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दर्शक इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं, वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।

You Might Also Like

आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 13, 2026 April 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री धामी ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का किया लोकार्पण
Next Article प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल
“जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल
उत्तराखंड April 13, 2026
डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी
डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी
उत्तराखंड April 13, 2026
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण
उत्तराखंड April 13, 2026
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
उत्तराखंड April 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • “जनता के सवालों का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी” – गणेश गोदियाल
  • डॉ. अम्बेडकर का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का किया लोकार्पण
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?