By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य

इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/25 at 3:54 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
इन लोगों को क्यों नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
SHARE

भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाने वाला हल्दी वाला दूध, जिसे “गोल्डन मिल्क” भी कहा जाता है, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर सर्दी-जुकाम में राहत देने तक, इसके कई लाभ बताए जाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन सुरक्षित नहीं होता और कुछ स्थितियों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है।

हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि सर्दियों और संक्रमण के मौसम में इसे खासतौर पर पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा हल्दी वाला दूध गले की खराश, खांसी और जुकाम में राहत देता है और शरीर में सूजन कम करने में भी सहायक होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह पेय चोट या वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद कर सकता है। इसकी गर्म तासीर शरीर को अंदर से आराम देती है और बेहतर नींद लाने में भी सहायक मानी जाती है।

हालांकि, कुछ लोगों को इसका सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी या अपच रहती है, उनके लिए यह परेशानी बढ़ा सकता है। वहीं, जो लोग खून पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं, उन्हें इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि हल्दी खून को और पतला कर सकती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह जरूरी है कि वे सावधानी बरतें, क्योंकि हल्दी ब्लड शुगर स्तर को कम कर सकती है। इसके अलावा किडनी स्टोन के मरीजों को अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद ऑक्सलेट स्टोन बनने के खतरे को बढ़ा सकता है।

गर्भवती महिलाओं को भी बिना चिकित्सकीय सलाह के हल्दी वाला दूध अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे हार्मोनल संतुलन पर असर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हल्दी वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन इसे अपनी स्वास्थ्य स्थिति और जरूरत के अनुसार ही सेवन करना चाहिए। यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं या नियमित दवाइयां ले रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर रहेगा।

(साभार)

You Might Also Like

प्रोटीन शेक फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 25, 2026 March 25, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद
Next Article खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन
उत्तराखंड March 25, 2026
खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
उत्तराखंड March 25, 2026
खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड March 25, 2026
डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद
डाकपत्थर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, SDRF ने किया शव बरामद
उत्तराखंड March 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिड़ोंवाली शिव मंदिर में किया कन्या पूजन
  • खिलाड़ियों के बीच उतरे सीएम धामी, खेल के जरिए दिया फिटनेस का संदेश
  • खेत में चारा लेने गई युवती पर किया भालू ने हमला, गंभीर रूप से घायल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?