By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
खेल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/24 at 2:13 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
SHARE

हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान, स्मृति मंधाना बनीं उपकप्तान

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। इस दौरे में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को मौका देकर टीम को संतुलित बनाने की कोशिश की गई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली इस टी20 सीरीज की शुरुआत 17 अप्रैल से होगी और 27 अप्रैल तक मुकाबले खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने टीम में अनुभव और युवा जोश का अच्छा तालमेल रखने पर जोर दिया है, ताकि विदेशी जमीन पर मजबूत प्रदर्शन किया जा सके।

इस बार टीम में सबसे ज्यादा चर्चा युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को लेकर है, जिन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिला है।

बल्लेबाजी की बात करें तो शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ी टीम की मजबूती होंगे। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और उमा छेत्री संभालेंगी।

गेंदबाजी आक्रमण में भी संतुलन देखने को मिलता है। स्पिन विभाग में श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी के साथ दीप्ति शर्मा की भूमिका अहम होगी, जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ के कंधों पर होगी।

सीरीज के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। पहले दो मैच 17 और 19 अप्रैल को डरबन में होंगे, जबकि तीसरा और चौथा मैच 22 और 25 अप्रैल को जोहानिसबर्ग में खेले जाएंगे। आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी में आयोजित होगा।

भारतीय टीम इस दौरे पर जीत के इरादे से उतरेगी और खासतौर पर युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।

भारतीय महिला टीम: 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा।

You Might Also Like

आईपीएल 2026- मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला आज

इंडियन प्रीमियर लीग 2026- चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज

आईपीएल 2026- सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 24, 2026 March 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
Next Article चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
उत्तराखंड May 9, 2026
ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
स्वास्थ्य May 9, 2026
एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम
एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम
उत्तराखंड May 9, 2026
शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
देश-विदेश May 9, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
  • ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
  • एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?