By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
खेल

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/09 at 11:20 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
SHARE

टीम इंडिया ने तीसरी बार किया टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप का खिताब तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंदों में नाबाद 26 रन जोड़े। हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता नहीं खोल सके और हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट हुए।

न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी में जिमी नीशम सबसे सफल रहे। उन्होंने चार ओवर में 46 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके अलावा रचिन रविंद्र और मैट हेनरी को एक-एक सफलता मिली।

256 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। सलामी बल्लेबाज फिन एलन जल्दी आउट हो गए, जबकि टिम साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की। कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी 35 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। पूरी कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र 15 रन देकर चार विकेट लिए। अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

टी-20 विश्व कप 2026- भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 9, 2026 March 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
Next Article पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड March 9, 2026
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखंड March 9, 2026
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखंड March 9, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
उत्तराखंड March 9, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
  • नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
  • ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?