By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में दहशत का माहौल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में दहशत का माहौल
उत्तराखंड

जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में दहशत का माहौल

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/13 at 12:13 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
जिम से बाहर निकल रहे युवक की गोली मारकर हत्या, राजधानी में दहशत का माहौल
SHARE

लगातार अपराधों से सहमा दून, लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी

देहरादून। देहरादून में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉम्प्लेक्स का है, जहां सुबह जिम से बाहर निकल रहे एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है।

राजधानी में लगातार गोलीकांड, पुलिस पर बढ़ा दबाव

राजधानी में यह कोई पहली घटना नहीं है। महज कुछ दिन पहले तिब्बती मार्केट के बाहर दिनदहाड़े कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी।

गुंजन हत्याकांड से पहले ही सहमा था शहर

इससे पहले 2 फरवरी को दून शहर गुंजन हत्याकांड से दहल उठा था। दूल्हा बाजार में दिनदहाड़े चापड़ से हत्या की इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष जांच टीम के जरिए रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल की थी, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं से लोगों की चिंता कम नहीं हो सकी।

ऋषिकेश और विकासनगर में भी हत्या की वारदातें

राजधानी के साथ-साथ ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्र भी आपराधिक घटनाओं से अछूते नहीं रहे। ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या और विकासनगर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या ने आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

नहर किनारे मिला था छात्रा का शव

29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र की 18 वर्षीय छात्रा मनीषा तोमर का शव ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था। इस निर्मम हत्या ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान

तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी

पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- गणेश जोशी

ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 13, 2026 February 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टी20 विश्व कप 2026- भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया टी20 विश्व कप 2026- भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया
Next Article तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
उत्तराखंड February 13, 2026
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान
उत्तराखंड February 13, 2026
वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का टीज़र जारी, जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का टीज़र जारी, जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
मनोरंजन February 13, 2026
तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी
तीनधारा क्षेत्र में बड़ा हादसा, पिकअप वाहन नदी में गिरा, सर्च ऑपरेशन जारी
उत्तराखंड February 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित
  • सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान
  • वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का टीज़र जारी, जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?