By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर और सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर और सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
उत्तराखंड

तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर और सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/12 at 12:03 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर और सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
SHARE

दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली 

आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद

देहरादून। राजधानी देहरादून में हाल ही में हुए हत्याकांड के खुलासे के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य शूटर और उसके एक सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ों के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी क्रम में लालतप्पर पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर वह एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और वहां से पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

You Might Also Like

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई ‘व्यय वित्त समिति’ की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली वित्तीय मंजूरी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले ब्रिगेडियर सुधीर मलिक

वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 5 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिकों ने की मुलाकात

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 12, 2026 February 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश की शांति भंग करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सीएम धामी प्रदेश की शांति भंग करने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी- सीएम धामी
Next Article एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी एनएचएम के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जायेगी एक हजार करोड़ की पीआईपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई ‘व्यय वित्त समिति’ की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली वित्तीय मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई ‘व्यय वित्त समिति’ की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली वित्तीय मंजूरी
उत्तराखंड February 12, 2026
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन
उत्तराखंड February 12, 2026
धुंधली नजर को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
धुंधली नजर को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
स्वास्थ्य February 12, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले ब्रिगेडियर सुधीर मलिक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले ब्रिगेडियर सुधीर मलिक
उत्तराखंड February 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई ‘व्यय वित्त समिति’ की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली वित्तीय मंजूरी
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिटकुल की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत मंथन
  • धुंधली नजर को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?