By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन
उत्तराखंड

कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/10 at 5:03 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन
SHARE

जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ पर उठे तीखे सवाल

देहरादून। कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में हुए इस धरना-प्रदर्शन में डंपिंग यार्ड के स्थानांतरण और वैज्ञानिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कारगी डंपिंग यार्ड से एकत्र किया गया प्रतीकात्मक कूड़ा नगर निगम परिसर में रखकर स्थानीय लोगों की दुर्दशा को उजागर किया। महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस गंदगी और दुर्गंध में क्षेत्रवासी रहने को मजबूर हैं, उसकी जिम्मेदारी से नगर निगम नहीं बच सकता।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर को ज्ञापन सौंपने के लिए करीब तीन घंटे तक प्रतीक्षा की, लेकिन नगर निगम कार्यालय में मौजूद होने के बावजूद मेयर ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े किए। बाद में नगर आयुक्त नमामि बंसल ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि कई दिनों तक कूड़े को जमा कर पहाड़ की तरह खड़ा कर दिया जाता है, जिससे आम जनता बीमारियों के खतरे में जीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कारगी डंपिंग यार्ड घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र के बीच स्थित है, जहां महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2016 का उल्लंघन होने के साथ-साथ नागरिकों के स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के अधिकार पर भी सीधा प्रहार है।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही डंपिंग यार्ड के स्थानांतरण और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में उर्मिला थापा, निधि नेगी, नजमा खान, इंदु थापा, अरविंद शर्मा, अभिनव थापर, बबलू पंवार, नरेश सकलानी, हेमंत उप्रेती, गौरव रावत, नंदू, प्रशांत नेगी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

You Might Also Like

मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी

गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र

कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा

एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण- डाॅ. धन सिंह रावत

सीएम धामी ने किया ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का शुभारंभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 10, 2026 February 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र
Next Article मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी
मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी
उत्तराखंड February 10, 2026
गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र
गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र
उत्तराखंड February 10, 2026
कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
कपकोट की नई उड़ान- बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
उत्तराखंड February 10, 2026
एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण- डाॅ. धन सिंह रावत
एक दर्जन प्राथमिक विद्यालयों का होगा पुनर्निर्माण- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड February 10, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मनरेगा खत्म होने की अफवाहें निराधार, पीएम मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई योजना- गणेश जोशी
  • कारगी कूड़ा डंपिंग यार्ड के विरोध में महिला कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन
  • गैरसैंण विधानसभा भवन बना उत्तराखंड की लोककला और संस्कृति का जीवंत केंद्र
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?