By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
खेल

महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/31 at 11:38 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
महिला प्रीमियर लीग 2026- गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह
SHARE

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में मुंबई के खिलाफ गुजरात की यह पहली जीत

हरमनप्रीत कौर की नाबाद 82 रन की पारी भी मुंबई को नहीं दिला सकी जीत

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जाएंट्स ने इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस को 11 रन से शिकस्त दी और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि डब्ल्यूपीएल के इतिहास में मुंबई के खिलाफ गुजरात की यह पहली जीत है। इससे पहले खेले गए आठों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हराया था। वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मुंबई की टीम 156 रन तक ही पहुंच सकी।

गार्डनर–वेयरहम की साझेदारी से संभली गुजरात
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अनुष्का शर्मा (33) और सोफी डिवाइन (25) अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौट गईं, जिससे रन गति पर ब्रेक लग गया। अमेलिया केर और शबनिम इस्माइल की कसी हुई गेंदबाजी के चलते गुजरात दबाव में दिखी।
ऐसे समय पर कप्तान एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहम ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों के बीच 71 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने पारी को नई दिशा दी। गार्डनर ने 28 गेंदों पर 46 रन की तेज पारी खेली, जबकि वेयरहम ने 26 गेंदों में 44 रन जोड़े। खासकर 16वें और 17वें ओवर में गार्डनर के आक्रामक शॉट्स ने मैच का रुख गुजरात की ओर मोड़ दिया। अंत में गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए।

हरमनप्रीत की जुझारू पारी भी नहीं दिला सकी जीत
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। सोफी डिवाइन ने शुरुआती ओवरों में हीली मैथ्यूज और नेट शीवर-ब्रंट को आउट कर मुंबई को झटके दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की।

हरमनप्रीत ने 48 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे। सजीवन सजना (26) ने उनका साथ दिया, लेकिन मध्य ओवरों में जॉर्जिया वेयरहम की सधी हुई गेंदबाजी ने मुंबई की मुश्किलें बढ़ा दीं। अंतिम दो ओवरों में मुंबई को 37 रन की जरूरत थी। आखिरी ओवर में हरमनप्रीत ने एश्ले गार्डनर पर दो छक्के जरूर लगाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। मुंबई इंडियंस 7 विकेट पर 156 रन ही बना सकी और 11 रन से मुकाबला हार गई।

You Might Also Like

महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जाएंट्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- अभ्यास मुकाबलों के लिए भारत ए टीम घोषित, आयुष बदोनी को सौंपी गई कमान

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 31, 2026 January 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आवास सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने निर्माणाधीन आधुनिक कार्यालय भवन के कार्यों की समीक्षा की आवास सचिव डॉ.आर राजेश कुमार ने निर्माणाधीन आधुनिक कार्यालय भवन के कार्यों की समीक्षा की
Next Article सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी
भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी
उत्तराखंड February 4, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
उत्तराखंड February 4, 2026
कैंसर बना वैश्विक चुनौती, युवाओं में बढ़ता खतरा चिंता का विषय
कैंसर बना वैश्विक चुनौती, युवाओं में बढ़ता खतरा चिंता का विषय
स्वास्थ्य February 4, 2026
कौशल विकास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने रोजगार–प्लेसमेंट गैप दूर करने के दिए निर्देश
कौशल विकास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने रोजगार–प्लेसमेंट गैप दूर करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड February 4, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी
  • मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
  • कैंसर बना वैश्विक चुनौती, युवाओं में बढ़ता खतरा चिंता का विषय
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?