By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल
मनोरंजन

शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/23 at 1:02 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल
SHARE

अभिनेत्री शनाया कपूर और आदर्श गौरव की आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर का अनोखा संगम पेश करती नजर आ रही है। फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक खतरनाक मगरमच्छ के कारण अचानक मुश्किलों में घिर जाती है।

कोलैबरेशन से शुरू होती है कहानी, खतरे में बदल जाता है सफर

ट्रेलर की शुरुआत 1988 की फिल्म ‘खून भरी मांग’ के मशहूर सीन से होती है, जिसमें रेखा को मगरमच्छों से भरे पानी में फेंका जाता है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है नालासोपारा के गली रैपर मारुति कदम उर्फ आला फ्लोपारा (आदर्श गौरव) और हाई-प्रोफाइल इन्फ्लुएंसर अवनी शाह उर्फ मिस वैनिटी (शनाया कपूर) की। दोनों की मुलाकात होती है और वे एक सोशल मीडिया कोलैबरेशन के लिए शहर से बाहर जाने का फैसला करते हैं।

हालांकि यह सफर जल्द ही डरावने मोड़ पर पहुंच जाता है, जब दोनों खुद को एक सुनसान स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ के साथ फंसा हुआ पाते हैं। ट्रेलर में रोमांस के साथ-साथ खौफ और सस्पेंस की झलक साफ नजर आती है।

मगरमच्छ से जंग और बढ़ता तनाव

ट्रेलर के आगे के हिस्सों में दिखाया गया है कि जैसे-जैसे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे हालात और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। पूल में आराम के दौरान अवनी को मगरमच्छ की मौजूदगी का एहसास होता है और फिर शुरू होती है जान बचाने की जद्दोजहद। मगरमच्छ बार-बार हमला करता है और दोनों किरदार उससे बचने के तरीके तलाशते नजर आते हैं।

ट्रेलर के आखिरी सीन में खून से सनी अवनी और मगरमच्छ के हमले की झलक फिल्म की थ्रिलर कहानी को और ज्यादा रहस्यमय बना देती है।

13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित ‘तू या मैं’ को सस्पेंस और रोमांटिक थ्रिलर के तौर पर पेश किया गया है। बेजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

You Might Also Like

राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की रिलीज डेट बदली, अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज, हमजा अली मजारी का दिखा खतरनाक अवतार

‘मर्दानी 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र जारी, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ एलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 23, 2026 January 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?